BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 3:08 pm
BIG REPORT : रमजान के पवित्र माह में अली फाउंडेशन की अनूठी पहल, बोहरा समाज और जरूरतमंद रोज़दार परिवारों के लिए किया सेहरी का इंतजाम, 41 घंटे में जुटाई लाखों रूपये की मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। तन,मन,धन से सेवा के क्षेत्र में समर्पित नीमच की समाजसेवी संस्था अली फाउंडेशन का पिछले  17 वर्षों से लगातार सेवा प्रकल्पों का अभियान निर्बाध्य गति से जारी है। संस्था ने मानव सेवा के क्षेत्र में जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए दिल खोलकर,हाथ बढ़ाकर नेक कामों को अंजाम दिया है। अली फाउंडेशन के बैनर तले दानदाताओं के सहयोग से शिक्षा,स्वास्थ्य और विभिन्न क्षेत्रों  में जरूरतमंदों के लिए अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही है। चाहे छात्रों की स्कूल की किताबें और फीस की बात हो, मरीजों के इलाज के लिए ऑपरेशन या दवाई मुहैया करानी हो, अली फाउंडेशन ने तत्परता से जिम्मेदारी लेकर वास्तविक अर्थाे में समाजसेवी संस्था के कर्तव्य का निर्वहन किया है। कोरोना काल में भी अली फाउंडेशन ने पूरे शहर में अनुकरणीय सेवाएं आम जनता के लिए मुहैया कराई। अली फाउंडेशन के अध्यक्ष अली असगर राज टूर ने बताया कि रमजान के पवित्र माह में संस्था द्वारा बोहरा समाज और जरूरतमंद रोज़दार परिवारों के लिए सेहरी और राशन के 1640 रूपए प्रति किट मूल्य के 230 पैकेट वितरित किए गए। इसके लिए एक छोटी सी अपील पर दानदाताओं द्वारा केवल 41 घंटे में 377200 की सहयोग राशि संस्था को प्राप्त हुई। नीमच की अली फाउंडेशन संस्था केवल शहर में ही नहीं, बल्कि अपनी गतिविधियों के दायरे का विस्तार करते हुए विभिन्न गांव और प्रदेशों में भी सेवा के कार्यों को अंजाम दे रही है। रमजान माह में राशन के किट घरों तक पहुंचकर वितरित करते समय अली असगर राज टूर,जुज़र हकीम जी, हैदर हवेली वाला,अली असगर गौहर, कादिर ईरानी, अब्बास साकरिया,अब्दुल अली ईरानी, मुस्तन हवेली वाला मुर्तुजा ताहिर बूट वाला, गुलजार डेरकी, शूजाउद्दीन, शहजाद सादड़ी वाला और संस्था के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE