BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 3:14 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी के साथ फार्म जमा करने पहुंचे तन्खा, बोले- चुनाव नहीं प्रजातंत्र और जनता को बचाने की लड़ाई है ये, कंगना रनौत के चुनाव लड़ने पर कसा तंज, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। पहले चरण में जहां-जहां लोकसभा चुनाव होने है वहां पर नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। जबलपुर लोकसभा सीट के लिए भी भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना-अपना फार्म भरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में जहां सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल,मंत्री राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के साथ विशाल रैली में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनौत, पूर्व विधायक संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन के अंतिम दिन आज दोनों ही पार्टियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।


चुनाव नहीं प्रजातंत्र और जनता को बचाने की लड़ाई है
कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के साथ नामांकन फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा के चुनाव की लड़ाई नहीं है, बल्कि प्रजातंत्र और जनता को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि कांग्रेस मुक्त भारत हो, पर आर ये बता दे कि क्या प्रजातंत्र में सत्ता पक्ष ही रहता है। विवेक तन्खा ने कहा कि आप विपक्ष का गला घोंट रहे हो, आप कांग्रेस के लोगों को पैसे की दम पर खरीद रहे हो, उन्हे पैसे से कमजोर कर रहें हो। विवके तन्खा ने कहा कि अगर आपको प्रजातंत्र बचाना है तो विपक्ष को शक्तिशाली बनाना होगा।


कंगना रनौत को टिकट देने पर कांग्रेस का तंज
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से टिकट दी है, इस पर राज्यसभा विवेक तन्खा ने तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी में तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टिकट दी जाती है। उन्होंने कहा कि हम विश्वास नहीं करते है कि क्योंकि पार्टी को जो समय देते है, अपना जीवन देते है, जो लोगों के बीच में रहते है, उन्हें टिकट दी जाती है, जिससे कि लोगों का भला भी होता है।


कोई चुनौती नहीं है भाजपा की
नामांकन फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव ने कहा कि भाजपा कोई चुनौती नहीं है। जिस तरह से आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ रैली में उमड़ी है, वो ये बता रही है कि आगामी चार जून को जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस भारी मतों से जीत रही है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहें पर पाटन विधानसभा से विधायक रहे नीलेश अवस्थी नदारद रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE