BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 4:44 pm
KHABAR : भगवान राम ने पाप के प्रतिक रावण का किया वध, भगवान राम व सीता माता का हुआ राज्याभिषेक, रावण वध के साथ ही रामलीला का हुआ विश्राम, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। समीपस्थ गांव नलखेड़ा में श्री शिव शक्ति रामलीला मंडल नलखेडा के युवा कलाकारों द्वारा हाथरस की तर्ज पर आधारित 14 दिवसीय रामलीला का मंचन किया गया। युवा कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात 8 बजे से 11 बजे तक गांव के श्रीचारभुजा नाथ मंदिर परिसर पर संगीतमय रामलीला का आयोजन किया गया। इसमें रामलीला के 14 वें दिन कलाकारों द्वारा रावण वध व राम राज्याभिषेक प्रसंग का सजीव चरित्र चित्रण किया गया। 
जब रावण के सभी योद्धा युद्ध में मारे जाते हैं तो रावण स्वंय राम से युद्ध करने युद्ध भूमि में जाने की तैयारी करता हैं। इस बीच रावण की पत्नि मंदोदरी बार-बार समझाते हुए रावण से कहती है कि है स्वामी युद्ध में लंका के सारे योद्धा मारे गए, आज लंका एक शमशान की तरह नजर आ रही है, चारों तरफ चिताएं जल रही हैं। लंका के चारों तरफ से विधवा महिलाओं व बच्चों के रोने के ही आवाज सुनाई दे रही है। तो है स्वामी अब भी समय है आप सीता को राम को सोप लंका का संपूर्ण विनाश होने से बचा लिजिए। लेकिन हठधर्मी रावण मंदोदरी को धक्का मारते हुए युद्ध में पहुंचता हैं। इधर भगवान राम को नंगे पैर देख इन्द्र उनके लिए रथ भेजता है। जिस पर सवार होकर भगवान युद्ध भूमि में पहुंचते हैं। जब बार-बार भयंकर अस्त्र-शस्त्रों से भी रावण नहीं मरता है तो विभिषण उनके रावण की नाभी जहां अमृत कुंभ है वहां बाण लगाने की बात करता हैं। तब भगवान ने रावण की नाभी में बाण लगाकर उसका वध कर अपने श्री चरणों में स्थान दिया। रावण के मारे जाने के बाद मंदोदरी सहित अन्य रानियां  विलाप करती हैं। रावण का वध करने के बाद भगवान माता सीता सहित सभी राजाओं को अपने साथ लेकर अयोध्या पहुंचते हैं। जहां सभी गुरूजनों, माताओं एवं परिजनों से मिलते हैं‌। अयोध्या में भगवान राम व माता सीता के 14 वर्ष वनवास के बाद अपने व राम राज्याभिषेक की खुशी में आतिशबाजी की जाती हैं। साथ ही एक दुसरे को बधाई देते हुए खुशियां बांटी जाती हैं‌। रावण वध व राम दरबार का कलाकारों ने रामलीला के मंच से सजीव चरित्र किया। इसमें रावण की भूमिका विजय शर्मा, राम राहुल पाटीदार, मंदोदरी प्रदीप लोहार, लक्ष्मण भरत कारपेंटर, विभिषण कमलेश राठोर, सीता ललीत पाटीदार, उर्मिला विनोद शर्मा, हनुमान अर्जुन शर्मा, सुग्रीव पंकज मोड़, भरत लवकुश राठोर, शत्रुघ्न राहुल धनगर, गुरू वशिष्ठ चन्द्र प्रकाश मोदी, नल आदित्य सेन, मंत्री भरत कनेरिया, मुकेश जैन, लंकेश शर्मा, कवि सेवा निवृत्त पोस्ट मास्टर जगदीशचंद्र शर्मा, पंडित मदनलाल शर्मा, मेकअप प्रकाश सेन ने निभाई। इस दोरान क्षैत्र के पुर्व जनपद सदस्य नंदकिशोर पोरवाल द्वारा रामलीला मंडल के समस्त कलाकारों का उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथि सेवा निवृत्त प्रबंधक रामकिशन पाटीदार, सेवा निवृत्त सैनिक भरत शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। राम राज्याभिषेक के साथ ही नलखेड़ा में चल रही 14 दिवसीय रामलीला का विश्राम हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE