BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 4:49 pm
NEWS : वेदपीठ के भव्य फागोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों ने खेली ठाकुरजी के साथ होली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा वेदपीठ परिसर में धुलण्डी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य फागोत्सव में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर कल्याण नगरी सहित मेवाड़, मालवा, मारवाड़, हाड़ौती, वागड़ सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कल्याण भक्तों ने ठाकुरजी संग होली खेलने में गहरी रूचि दिखाई।

भक्तों ने खेली ठाकुरजी के संग होली-
फागोत्सव के दौरान वेदपीठ पर छप्पनभोग की तरह सतरंगी अबीर, गुलाल व नानाविध प्रकार के फूलों के थाल सजाए गए। वहीं पंचदेवों सहित ठाकुरजी को पलाश के फूलों से श्रंगारित किया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी की श्रंगार आरती के साथ भजन गायक पंडित प्रहलाद कृष्ण, गौनन्दन पंडित विकास नागदा एवं पंडित हनुमान प्रसाद शर्मा द्वारा अपने ही अंदाज में होली खेलों तो ठाकुरजी वेदपीठ अईजो जी, होलियां में उड़े रे गुलाल ठाकुर जी थारा मंदिर में सहित बृज एवं अवध की होली के मनभावन गीतों के साथ ठाकुर जी को होली खेलने का भाव भरा आमंत्रण देने के साथ ही ठाकुरजी की ओर से पलाश के फूलों से बना केसरिया रंग एवं अनेक प्रकार के रंगों की पिचकारियों से भक्तों को सराबोर किया जाने लगा। वहीं लगभग ढ़ाई क्विंटल सतरंगी अबीर, गुलाल और इतने ही रंग बिरंगे फूलों से होली खेलने के लिए हजारों भक्त उमड़ पड़े। हर कोई अपने आराध्य के रंग में रंगने को आतुर था। वहीं भक्त भी ठाकुरजी को अबीर, गुलाल से सराबोर करते नजर आए। लगभग 5 घण्टे चले फागोत्सव के दौरान समूचा वेदपीठ परिसर भक्तानन्दी स्वर लहरियों से गुंजायमान होने के साथ ही रंगों से सराबोर हो गया। इस आयोजन ने समूचे वेदपीठ परिसर को बृज एवं अवध निरूपित करने में कोई कोर कसर नहीं रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी भजनों की स्वर लहरियों पर नृत्य करते हुए एवं ठाकुरजी के जयकारे लगाते हुए नजर आए। इस बार के फागोत्सव ने वेदपीठ की ओर से नया इतिहास रचने में कोई कोर कसर नहीं रखी। आयोजन में वेदपीठ के आचार्यों, बटुकों, न्यायसियों, पदाधिकारियों, वीर वीरांगनाओं, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता-बहनों सहित बड़ी संख्या में कल्याण भक्त भाव विभोर होकर आनंदित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE