BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 5:33 pm
BIG REPORT : जिले का जीरन थाना और बलात्कार व लूट का मामला, जब दर्ज हुआ प्रकरण तो एसपी ऑफिस पहुंची महिला, फिर लगाई ये गुहार तो हुआ खुलासा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपने पति को झूठे बलात्कार और लूट के मामले में फंसाने के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय नीमच में आज एक महिला ने आवेदन दिया। जीरन थाना अंतर्गत आने वाले गांव सगरग्राम की कविता बाई पति कमल कुमार जाति बांछड़ा के द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन में बताया गया कि आकाश पिता कैलाश बांछड़ा निवासी सगरग्राम, विक्रम पिता जगन्नाथ ओड़ निवासी खेताखेड़ा, लोकेश पिता राजू बांछड़ा व लोकेश की बहने कृष्णा, मोनिका जो कि देह व्यापार का धंधा करती हैं ये सभी मिलकर मेरे पति कमल कुमार बांछड़ा के खिलाफ राजनीतिक सरंक्षण में दबाव डालकर जीरन थाने पर बलात्कार और लूट का प्रकरण दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। ये सभी पुरानी रंजिशवश झूठा प्रकरण दर्ज करवा रहे हैं। महिला कविता बाई ने बताया कि उसके पति और आकाश बांछड़ा के बीच कोर्ट में मकान का केस चल रहा था। जिसका फैसला मेरे पति के पक्ष में हुआ। जिसके कारण रंजिश रखते हुए विक्रम ओड़ और लोकेश की बहने कृष्णा और मोनिका अन्य व्यक्तियों के साथ मेरे घर आकर दो लाख रूपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर लूट और बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी भी दी। महिला कविता बाई ने एसपी से गुहार लगाई हैं कि ऐसे झूठे आरोपों में फंसाने वाली महिलाए कृष्णा और मोनिका सहित विक्रम, आकाश, लोकेश, पिंटू के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE