BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2024, 6:10 pm
BIG NEWS : संसदीय क्षेत्र के मल्हारगढ़, पिपलिया एवं बुढ़ा मंडल के समाज प्रमुख सम्मेलन हुआ संपन्न, राज्यसभा सदस्य गुर्जर और लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता रहें उपस्थित, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को नीमच-मंदसौर-जावरा लोकसभा क्षेत्र की मल्हारगढ़ विधानसभा के पिपलियामंडी नगर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मल्हारगढ़ पिपलिया एवं बुढ़ा मंडल के समाज प्रमुख जनों का सम्मलेन आयोजित किया गया। जिसमे राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। 
समाज प्रमुख सम्मलेन में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हम किसान हैं और सब अच्छे से जानते हैं। आज से दस वर्ष पहले हर एक घर में चूल्हा कैसे जलते थे जिसके पास खेती नहीं थी जमीन नहीं थी और घरों में खाना बनाने के लिए महिलाए गांव पटेलो के यहां से लकड़ी काट कर लाती थी और जब लकड़ी की भारी सिर से उतरवाती थी तब उस माँ बहन के ऊपर क्या बितती थी यह दर्द मोदीजी ने समझा और आज 12 करोड़ से ज्यादा उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं। 
वहीं भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, रेल्वे का दोहरीकरण, सैनिक स्कूल, दिल्ली-मुंबई सड़क, पायलेट ट्रेनिंग सेंटरो सहित अनेक उपलब्धियां बताई।
कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ कृष्णा पाटीदार, जिला महामंत्री सुमित सेन, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित चिंटू शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह माचोपुरिया, नप अध्यक्ष इंद्रा सुनील देवरिया, उपाध्याय भारतसिंह सोनगरा, सभापति कमल गुर्जर, ललित कसेरा, प्रतिनिधि कमल तिवारी, पिपलिया भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराम सोलंकी, महामंत्री मुकेश सोनी, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नप अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE