BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 10:59 am
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, इस बार तीन राउंड में पूरी हुई नोटों की गिनती, करोड़ों में निकली चढ़ावा राशि, सोने-चांदी का भी हुआ तौल, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया जी मंदिर के भंडारे से निकली राशि की तीन राउंड में गिनती की गई। एक करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपयों की गिनती हुई है। तीनों राउंड को मिलाकर अभी तक 14 करोड़ 7 लाख 30 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। इसके अलावा भेंट कक्ष में मिले सोने चांदी का तौल भी किया गया।

दान पात्र से मिली 14 करोड़ 7 लाख से ज्यादा की राशि-
मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार को एक करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपयों की गिनती हुई है। यह काउंटिंग का तीसरा राउंड है। 24 मार्च को भंडारा खोला गया था। अब तक कुल मिलाकर 14 करोड़ 07 लाख 30 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। वहीं, आगे की गिनती अभी भी बाकी है। उन्होंने बताया भेंट कक्ष में मिले सोने चांदी का भी तौल करवाया गया। इसमें 303 ग्राम 830 मिलीग्राम सोना और 82 किलो 16 ग्राम चांदी का तौल हुआ।

भंडारे के सोने चांदी का तौल बाकी-
भंडारे से निकले सोने चांदी, भेंट कक्ष में मिले रुपयों की गिनती अभी भी बाकी है। इस बार 15 करोड़ के आसपास दान राशि प्राप्त होने की संभावना बताई जा रही है। इस दौरान सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, शंभू सुथार, नायब तहसीलदार घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी नंद किशोर टेलर, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत, संपदा प्रभारी मनोहर लाल चोबीसा मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE