BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 11:40 am
BIG REPORT : नीमच का कैंट थाना और पुलिसकर्मी जेनिस तंवर, जब कॉलोनीवासियों के साथ की ये हरकत तो एसपी तक पहुंची शिकायत, रहवासियों ने बताया ये सच, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के जय जिनेंद्र रिसोर्ट के समीप स्थित एकता कॉलोनी निवासी एक परिवार बुधवार शाम को नीमच एसपी ऑफिस पहुंचा। जहां उसने एसपी के नाम कॉलोनी वासियों की ओर से एक शिकायती आवेदन दिया। आवेदन में आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाले जेनिस तंवर नामक पुलिस कर्मी जो कि नीमच केंट थाने में पदस्थ है, वह कालोनी के रहवासियों के साथ अभद्रता करता है।

आवेदन देने पहुंचे कमलेश नायक ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी द्वारा उसके परिवार के लोगों पर अभद्र कमेंट किए जाते हैं और बदसलूक व बदतमीजी की जाती है। जिसके चलते परिवार के लोग परेशान हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। पहले भी पुलिस कर्मी के व्यवहार के कारण कॉलोनी वासियों ने एक शिकायती आवेदन एसपी को दिया था। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आवेदक ने बताया कि विगत दिनों फिर से उक्त पुलिस कर्मी द्वारा अभद्रता की गई। इस परेशानी के चलते वह आज फिर परिवार के साथ एसपी ऑफिस शिकायत करने पहुंचा है। आवेदन के माध्यम से उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले पर एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया का कहना है कि शिकायतकर्ता के द्वारा ही पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता की गई है। उसके वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। मामले की नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE