BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 4:32 pm
NEWS : ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर जानकी दादी जी का पुण्य स्मृति दिवस मनाया, राजयोगिनी आशा दीदी ने डाला प्रकाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर ब्रह्मा कुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी दादी का चतुर्थ स्मृति दिवस मनाया गया। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने दादी जानकी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान करें उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करें। 

उन्होंने बताया कि दादी ने 104 वर्ष की लंबी आयु प्राप्त की तथा ईश्वरीय सेवा को विश्व के सभी देश तक पहुंचाने में अपना अथक योगदान दिया । उन्होंने बताया कि दादी जी हमेशा तीन बातों पर जोर देते थे मैं कौन हूं, मेरा कौन है और मुझे क्या करना है, साथ ही साथ जीवन में सत्यता सादगी एवं पवित्रता पर बहुत जोर देते थे। गंगरार से पधारी बीके सुमन दीदी, बीके ज्योति दीदी, कपासन से मधु दीदी और अनीता दीदी सभी ने दादी जी को पुष्प अर्पित कर दादी जी की शिक्षाओं को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया । दादी जी हमेशा सच्चाई सफाई और सादगी सच्चे दिल साफ दिल तो मुराद हासिल शिक्षाएं देती थी। कार्यक्रम में उपस्थित गंगरार के बीके कन्हैया भाई कंपाउंडर, रेलवे से रिटायर्ड सुभाष भाई, रेलवे गार्ड मनोज भाई, विष्णु भाई, पूर्व लेखा अधिकारी प्रहलाद सहित अनेक प्रतिष्ठित भाई बहनों ने दादी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वन विभाग अधिकारी मां गीत अनिता बेन मंजू बहन सरिता बहन रितु बहन रिया आरती लकी सबीना दादी जी को पुष्प अर्पित किए और विशेष दादी जी के निमित्त किसी ने 8 घंटे किसी ने 2 घंटे मोन में रहकर तपस्या की ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE