BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,रुल्की कंजर.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व.. <<     KHABAR : इलेक्ट्रिशियन के मेधावी बेटे को मिला.. <<     KHABAR : इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में.. <<     BIG REPORT : शासनाधीन देव स्थलो के सुव्यवस्थित.. <<     KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 6:32 pm
BIG NEWS : थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया को बर्खास्त करने की मांग, रतलाम कलेक्टोरेट में बीजेपी महिला मोर्चा ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। झाबुआ जिले के थांदला से कांग्रेस विधायक वीर सिंह भूरिया द्वारा रतलाम दृझाबुआ संसदीय क्षेत्र की बीजेपी लोकसभा चुनाव प्रत्याशी पर जातिगत टिप्पणी को लेकर रतलाम में बीजेपी महिला मोर्चा ने विरोध जताया है। थांदला विधायक पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम एसके पांडेय को सौंपा।


कलेक्टोरेट में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने थांदला विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए नारेबाजी की। महिला मोर्चा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि कांग्रेस द्वारा महिलाओं के प्रति लगातार अभ्रद भाषा एवं अपमान जनक टिप्पणी की जाती रही है। थांदला विधायक ने सार्वजनिक बैठक में लोकसभा प्रत्याशी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है। भाजपा प्रत्याशी पोस्ट ग्रेज्युट होकर पढ़ी-लिखी महिला है और विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल की प्रत्याशी है। उनका अपमान सभी महिलाओं का अपमान है। यह अपमान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति में किया गया, जो घोर निंदनीय है।


ज्ञापन सौंपते समय भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री निर्मल कटारिया, सोना शर्मा, दिव्या चंदन शर्मा, पार्षद आयुषी जलज सांकला आदि महिला सदस्याएं मौजूद रही।


महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ए‌वं लोकसभा महिला प्रभारी अनिता कटारिया ने बताया कि थांदला विधायक ने हमारी बहन व प्रत्याशी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी की है। ऐसे कांग्रेस विधायक को बर्खास्त कर कार्रवाई की जाए। हमारी प्रत्याशी जमीन से जुड़ी है। कार्रवाई नहीं होती है तो महिला मोर्चा सड़क पर उतरेगी।


यह था मामला
झाबुआ जिले के थांदला के विधायक वीरसिंह भूरिया का बुधवार को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वे रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पर जातिगत टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। उन्हें चोर-डाकू कह रहे हैं। इतना ही उन्होंने वोट काटने की बात पर हाथ तक काटने की बात कही है। कांग्रेस विधायक के इस बयान को भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान ने भिलाला समाज का अपमान बताते हुए अलीराजपुर एसपी से इसकी शिकायत भी की है। मामला बड़ा तो विधायक वीर सिंह भूरिया ने बाद में अपनी सफाई दी।


उन्होंने कहा कि वीडियो में छेड़छाड़ कर पेश किया है। वीडियो में जैसा बताया जा रहा है वैसे मेरे विचार और भाषा नहीं है। वीडियो झाबुआ जिले के मदरानी गांव का बताया गया। जहां मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इन्हीं के साथ थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE