BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 11:21 am
BIG NEWS : नीमच आएंगे कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर, तय हुआ कार्यकम, भव्य रैली के साथ पहुंचेंगे यहां, करेंगे कार्यालय का शुभारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। आगामी 31 मार्च रविवार को मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक (नागदा खाचरोद) दिलीप सिंह गुर्जर का नीमच   आगमन होगा। गुर्जर दोपहर 12.15 बजे नीमच जिले में चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेंगे। साथ ही दिलीप सिंह गुर्जर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। इस दौरान गुर्जर द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यालय का भी शुभारंभ किया जायेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया तथा जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को सुबह 11.30 बजे बारादरी चौराहे से एक जुलूस के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन तक लााय जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला कांग्रेस ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।  
आगे बताया कि आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, विधान सभा प्रत्याशीगण  नीमच जिले के समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडलम, सेक्टर के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई युवक कांग्रेस,  महिला कांग्रेस, आईटी सेल पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। 
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरिसया ने सभी से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भागीदारी कर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर की आत्मीय भाव से आगवानी कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने का संकल्प लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE