BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 12:21 pm
BIG NEWS : चार राउंड में पूरी हुई श्रीसांवलिया जी के भंडारे की काउंटिंग, इस बार भक्तों ने तोड़े कई रिकॉर्ड, महज डेढ़ महीने में चढ़ाई इतने करोड़ की राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया जी के भंडार से निकली राशि की काउंटिंग चार राउंड में पूरी हुई। डेढ़ महीने में इस बार भंडारे से 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए निकले। पिछले साल फूलडोल पर 10 करोड़ रुपए की राशि निकली थी। इसके अलावा सांवरा सेठ को इस बार रिकॉर्ड तोड़ पहली बार लगभग एक क्विंटल चांदी चढ़ाई गई। भंडारे में इस बार एक रुपए के 820 अमेरिकी डॉलर के नोट के साथ-साथ 12 अन्य देशों के भी नोट मिले। भक्तों ने बंद हो चुके नोटों का भी चढ़ावा चढ़ाया है।

डेढ़ महीने में आया 18.55 करोड़ रुपए-
मंडफिया स्थित मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा चढ़ाया गया। होली के कारण इस बार डेढ़ महीने में भंडारा खोला गया था। गुरुवार को चार राउंड में गिनती पूरी की गई। भंडारे से कुल 14 करोड़ 19 लाख 36 हजार 110 रुपए मिले। वहीं, भेंट कक्ष और ऑनलाइन से सांवरा सेठ को चार करोड़ 36 लाख 50 हजार 831 रुपए मिले। यानी कुल 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए सांवरा सेठ को चढ़ावे में चढ़ाया गया है, जो रिकॉर्ड है। पिछले साल फूलडोल महोत्सव पर खोले गए भंडारे से 10 करोड़ रूपए मिले थे।

पहली बार आया लगभग एक क्विंटल चांदी-
इसके अलावा पहली बार रिकॉर्ड तोड़ एक क्विंटल के करीब चांदी भी मिली। भंडारे से 560 ग्राम सोना, 17 किलो 413 ग्राम चांदी मिली। जबकि भेंट कक्ष से 303 ग्राम 830 मिलीग्राम सोना और 82 किलो 16 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। इस दौरान गणना में मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य भेरू लाल सोनी, अशोक शर्मा, संजय कुमार मंडोवरा, ममतेश शर्मा, शंभू लाल सुथार और श्रीलाल पाटीदार शामिल थे।

फॉरेन करंसी का भी चढ़ावा-
इसके अलावा फॉरेन करंसी भी मिली। जिसमें सबसे ज्यादा अमेरिकी डॉलर मिले है। एक डॉलर मूल्य के 820 नोट भंडारे में चढ़ाए गए। इंडियन रुपए में देखे तो कुल 68 हजार 369 रुपए मिले। इसके अलावा यूएई, थाईलैंड, इंग्लैंड, कुवैत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, कनाडा, सिंगापुर, मलेशिया, ओमान, कजाकिस्तान और म्यांमार आदि देशों की करेंसी भी प्राप्त हुई है।

अभी भी आ रहे हैं बंद हो चुके पुराने नोट-
श्री सांवलियाजी के भंडार में अभी तक भी बंद हो चुके पुराने नोट चढ़ाए जा रहे हैं। साल 2016 में 1000 और 500 के नोट देश में बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा पिछले साल 2000 के नोट भी बंद हो चुके हैं। अज्ञात भक्तों ने 2000 के 6 नोट, 1000 का एक नोट और 500 के 4 नोट भंडारे में चढ़ा कर गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE