BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 1:47 pm
BIG NEWS : बाइक से सीएम हाउस पहुंचे चित्रकूट विधायक, लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम, वीडी मुख्यमंत्री निवास में कर रहे बैठकें, लोकसभा वार बन रही रणनीति, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मप्र की 29 लोकसभा सीटों जीतने के लिए सीएम हाउस में आज सुबह से बैठकों का दौर चल रहा है। सुबह 11 बजे से जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। इसके बाद मप्र के सभी बीजेपी विधायकों और हारे हुए विधानसभा प्रत्याशियों की बैठक हो रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा लोकसभा वार, विधायकों और हारे हुए विधानसभा प्रत्याशियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।


सीएम हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए चित्रकूट के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार बाइक से पहुंचे। गहरवार से जब मीडिया ने बाइक से आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा- मैं सादा तरीके से जीवन जीने वाला व्यक्ति हूं। मेरा गनमैन कहीं और गया हुआ था। मेरा क्षेत्र डाकुओं वाला क्षेत्र है। डकैतों का सफाया हो गया। मैं डकैतों के इलाके में निर्भीकता से घूमता हूं। लहार के बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा भी खुद कार ड्राइव करते हुए सीएम हाउस बैठक में शामिल होने पहुंचे।


लोकसभा वार बन रही रणनीति
सीएम हाउस में हो रही बैठक में एमपी की लोकसभा वार विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों के साथ चर्चा हो रही है। इस बैठक में विधायकों, हारे हुए उम्मीदवारों से पूछा जा रहा है कि कौन से ऐसे फैक्टर हैं जो जीत में प्रभावी हो सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस, बसपा, सपा सहित अन्य दलों के कौन से ऐसे प्रभावशाली नेता हैं जो बीजेपी में शामिल किए जा सकते हैं। बीजेपी के कौन से ऐसे नेता, कार्यकर्ता हैं जो चुनाव में सक्रिय नहीं हैं। उनपर भी चर्चा होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE