BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 4:24 pm
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी का सिंधिया पर बिना नाम लिए निशाना, यादवेंद्र बोले- जनता कह रही भूरा को भगाना है, मोदी लहर नहीं, भूरा को भगाने की लहर, हवा-हवाई नेता हैं भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। शिवपुरी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कहते हैं कि इस भूरा को फिर से यहां से भगाना है। दूसरी बार यहां से भगाना है।


बता दें कि कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह यादव को गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया है। कैंडिडेट बनने के बाद वे पहली बार गुना पहुंचे। यहां उन्होंने राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लिम इसके अलावा मंडल अध्यक्षों की भी बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जी-जान से जुट जाने का आव्हान किया।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादवेंद्र यादव ने कहा कि ये महाभारत का युद्ध है। एक तरफ कौरव हैं और दूरी तरफ पांडव। कौरव भले ही संख्या में ज्यादा थे, लेकिन जीत पांडवों की हुई थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कहते हैं कि भगदड़ क्यों है। दो तरह के लोग हैं जो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। एक वे हैं जो गद्दारी कर के जा रहे हैं। चिंता मत करिए, आज नहीं तो कल ये भाजपा के साथ भी गद्दारी करेंगे। दूसरे, वो लोग हैं जो किसी डर से जा रहे हैं। ऐसे लोग वहां जाकर भी भाजपा को हराने के ही काम करेंगे। दोनों ही तरह के लोग कांग्रेस को फायदा ही पहुंचाएंगे।


बिना नाम लिए सिंधिया पर निशाना
यादवेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल से तप वो आये नहीं इस क्षेत्र में। अब सीधा चुनाव में दिख रहे हैं। भैराते(घबराते) हुए घूम रहे हैं। पहले तो शौक-शौक में उन्होंने टिकट ले लिया। शौक में टिकट लेने के बाद उन्हें लगा कि जमीन तो खिसक गई है, तो वो अब घूमेंगे ही घबराते हुए। जनता ऐसा कह रही है कि भूरा को एक बार और भगाना है। हम तो पहली बार ही चुनाव लड़ रहे हैं, दोबारा तो लड़ नहीं रहे। वो ही ऐसे प्रत्याशी हैं जो दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, तो इससे ये लग रहा है कि जनता भूरा उनके लिए ही संबोधित कर रही है। कोई मोदी लहर नहीं चल रही, भूरा को भगाने की लहर चल रही है।


हवा-हवाई नेता हैं सिंधिया
यादवेंद्र सिंह ने कहा कि जमीनी नेता वो होता है जो जमीन पर रहकर कार्य करता है। जनता के बीच मे जाता हैं। जनता के सुख-दुख में जाता है और जनता के न्याय की लड़ाई लड़ता है। और ऐसा व्यक्ति जो जनता के बीच मे नहीं रहता, जनता के सुख-दुख में काम नहीं आता, कभी-कभार दिखाई देता है, दिल्ली-बंबई रहता है, ऐसा नेता हवा-हवाई नेता होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE