BREAKING NEWS
KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 5:20 pm
BIG NEWS : बीजेपी में आए कांग्रेसियों की कचरे, पके बेर से तुलना, भार्गव बोले- टपक-टपककर आ रहे, प्रहलाद पटेल ने कहा- कचरे के 3 डिब्बे रखे, कांग्रेस नेताओं को एडजस्ट होना पड़ेगा- ललिता यादव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने ऐसे नेताओं की तुलना पकी बेरी से की है, तो मंत्री प्रहलाद पटेल ने कचरे से की है।


वहीं पूर्व मंत्री ललिता यादव ने कांग्रेस नेताओं के बड़ी संख्या में बीजेपी में आने से साइड इफेक्ट के सवाल पर कहा कि हमारे पास अच्छी मेडिसिन है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस नेताओं को एडजस्ट नहीं करेंगे, उन्हें एडजस्ट होना पड़ेगा।


मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस ने तंज कसा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा- श्आखिरकार आपने भी यह स्वीकार कर ही लिया कि कांग्रेस के स्वार्थी दलबदलू श्कचराश् और भाजपा श्डस्टबीनश् है।


कांग्रेस नेताओं को एडजस्ट होना पड़ेगा- ललिता यादव
कांग्रेसियों के आने से बीजेपी में साइड इफेक्ट तो शुरू नहीं हो गया? मीडिया के इस सवाल पर पूर्व मंत्री ललिता यादव ने कहा- हमारे पास इतनी अच्छी मेडिसिन है कि भाजपा को कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। उन्होंने कहा- कांग्रेस में न नेता बचे हैं, न नीति। कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए कुछ नहीं किया। अपने कर्मों से कांग्रेस पार्टी मिट रही है। ललिता यादव से जब पूछा गया कि इतने नेताओं को एडजस्ट करेंगे? इस पर उन्होंने कहा- एडजस्ट होना पड़ेगा, एडजस्ट करेंगे नहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE