BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 11:18 am
BIG REPORT : लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका, सिवनी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद पंजवानी और जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष पंचवानी ने थामा भाजपा का दामन, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। लोकसभा चुनाव का समय नजदीक है। ऐसे में कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो रहे। सिवनी में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सिवनी विधानसभा के प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है।


साथ ही नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व नगर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष नानू पंजवानी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व्ही डी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।


अभी तक प्रदेश के कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था लेकिन सिवनी जिले का कोई बड़ा चेहरा भाजपा में नहीं आया था। विधानसभा चुनाव में लगभग एक लाख वोट हासिल करने वाले आनंद पंजवानी का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान होगा।


बताया जा रहा है की आनंद पंजवानी, नानू पंजवानी को भाजपा की सदस्यता दिलाने में फग्गन सिंह कुलस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता लिए जाने के दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री अजय डागोरिया भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE