BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 2:20 pm
KHABAR :  रंगपंचमी पर रंगो की खुमारी के बीच छाई मस्ती, क्या महिला, क्या बुढ़े, क्या जवान और क्या बच्चे सभी को रंगो की मस्ती में रंगे, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। रंगपंचमी पर रंगो की खुमारी के बीच छाई मस्ती सुबह से देरशाम तक चलती रही। क्या महिला, क्या बुढ़े, क्या जवान और क्या बच्चे सभी को रंगो की मस्ती में रंगें नजर आए। लाल, हरे, नीले रंगो में रंगे चेहरो को पहचानना दोपहर तक मुश्किल हो गया। शहर के अनेक स्थानो एवं कॉलोनियों में रंगपंचमी पर रंगोत्सव मनाने के साथ ही ठंडाई के साथ, पार्टी के दौर चलते रहे।  


शहर में सुबह से शुरू हुआ रंग और गुलाल लगाने का सिलसिला शाम तक जारी रहा, वहीं इस पर्व के दौरान हुलियारों की टोलियां शहर में जगह-जगह घूमती हुईं तथा एक-दूसरों को रंगों एवं गुलाल से तरबतर करती दिखाईं पड़ी।  


नगर पालिका द्वारा रंगारंग गेर निकाली गई, जिसमें नगरवासियों ने जमकर आनंद लिया। नपा वाहन कार्यालय से फायर फायटर सुबह करीब 11 बजे निकला। फायर फायटर, पानी टेंकर और गुलाल से भरी ट्राली से जब रंग उड़ाए गए तो हर कोई इसमें भीगने को आतुर नजर आया। ढोल. ताशे, मांदल से सजी गेर में युवा मदमस्त होकर अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाए। बस स्टैंड, श्रीकृष्ण टॉकिज होते हुए पोस्ट ऑफिस पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान रास्तेभर रंगो और गुलाल से नागरिको को सराबोर कर दिया। सामाजिक, व्यपारियो संगठनों ने होली मिलन समारोह भी रखे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE