BREAKING NEWS
KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 4:04 pm
KHABAR : सागर में आचार संहिता में रंगपंचमी का रंग रहा फीका, युवाओं ने दोस्तों के साथ खेली रंगपंचमी, चौक-चौराहों पर रहा पुलिस का पहरा, पढे़ खबर 

Share On:-

पांच दिवसीय रंगोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को सागर में रंगपंचमी मनाई गई। लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते लागू आचार संहिता के कारण सागर में रंगपंचमी का रंग फीका रहा। सागर में न तो कोई गैर निकली और न ही सामुहिक रूप से कोई बड़ा आयोजन हुआ। सुबह से युवाओं ने अपने दोस्तों के साथ रंग-गुलाल उड़ाकर रंगपंचमी मनाई। कुछ इलाकों में युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकली। दोपहर के समय चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट या फिर खेतों में पहुंचे। जहां होली खेली। वहीं कुछ लोगों ने घर-घर जाकर गुलाल लगाकर रंगपंचमी की बधाइयां दी।

मंदिरों में शाम को मनाई जाएगी रंगपंचमी
रंगपंचमी पर्व पर सागर के मंदिरों में आयोजन किया गया है। बड़ा बाजार स्थित मंदिरों में भगवान को गुलाल व फूलों का रंग अर्पित किया जाएगा। बिहारीजी मंदिर, रामबाग मंदिर में हर साल भक्तों की उपस्थिति में फूलों के रंगों की होली खेली जाती है। साथ ही भजन-कीर्तन होगा।


पुलिस का रहा पहरा, हुड़दंग करने वालों पर रही नजर
रंगपंचमी पर्व को लेकर सागर में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा है। पुलिस ने चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच की। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE