चित्तौड़गढ़। बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काल भैरव जी मंदिर पर माहेश्वरी मृदुल सेवा समिति के तत्वावधान में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। शनिवार को सेवा समिति के प्रवीण लढ्ढा व अन्य साथियों ने बोजुंदा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काल भैरव मंदिर परिसर में एवं आसपास पुजारी बाबूलाल जटिया और श्रद्धालुओं के साथ पक्षियों के शीतल जल के लिए पानी के परिंडे लगाए। इस मौके पर पुजारी बाबूलाल जटिया ने कहा कि गर्मी के समय में पक्षियों के लिए नियमित पानी के परिंदे में जल भरा जाएगा।