BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 11:38 am
BIG NEWS : आज से दिग्विजय सिंह की पदयात्रा शुरू, राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में जनता से संवाद करेंगे प्रत्याशी, जानिए किस विस में कब पहुचेंगी यात्रा, पढे़ खबर

Share On:-

राजगढ़। लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में जनता से संवाद करने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह आज से पदयात्रा शुरू कर रहे हैं। वहां राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हर दिन करीब 20 किलोमीटर पैदल यात्रा कर क्षेत्र के लोगों से चर्चा करेंगे। उनकी पदयात्रा आज सुबह सुसनेर से शुरू होगी, जिसका 7 अप्रैल को खुद के गृह विधानसभा क्षेत्र के राघोगढ़ में समापन होगा। बता दें, ये दिग्विजय सिंह की वादा निभाओ पद यात्रा है।


कुछ दिनों पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए दिग्विजय सिंह छापीहेड़ा पहुंचे थे। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मंच से राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की हर एक विधानसभाओं में जनता के बीच पैदल जाने का ऐलान किया था।


आज खिलचीपुर विधानसभा के गांव में रात बिताएंगे दिग्विजय
आज दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सुसनेर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इस पद यात्रा को शुरू कर रहे हैं। 15 से 20 गांवों में होती हुई देर रात को यहां पदयात्रा खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव में पहुंचेगी। जहां दिग्विजय सिंह इस गांव में रात्रि विश्राम करेंगे।


कल (1 अप्रैल को) इसी गांव से सुबह साढ़े 8 बजे यहां यात्रा प्रारम्भ होगी जो ब्यावरा कला, गुनाखेड़ी, रतनपुरिया होते हुए दोपहर में 1 बजे बालाजी मंदिर उदासीन आश्रम पर विश्राम लेगी। डेढ़ घण्टे विश्राम के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे गाड़ाहेड ,गुगाहेड़ा, बरखेड़ा, होते हुए रात को साढ़े 8 बजे भाटखेड़ा पहुंचेगी, जहां नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा का सामापन होगा।


किस दिन, किस विधानसभा क्षेत्र में निकलेगी दिग्विजय की पदयात्रा
31 मार्च- सुसनेर विधानसभा क्षेत्र
1 अप्रैल- खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र
2 अप्रैल- राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र
3 अप्रैल- सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र
4 अप्रैल- नरसिंहगढ विधानसभा क्षेत्र
5 अप्रैल- ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र
6 अप्रैल- चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र
7 अप्रैल- राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE