BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 12:34 pm
BIG NEWS : राजगढ़ प्रत्याक्षी और पूर्व सीएम दिग्विजय पहुंचे नलखेड़ा, बगुलामुखी मंदिर में किया हवन अनुष्ठान, वादा निभाओ पदयात्रा का करेंगे शुभारम्भ, नुककड़ सभा में प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आगर जिले कि सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा स्थित बगुलामुखी माता मंदिर पहुंचे।


रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बगुलामखी माता की आराधना कर चुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा, पूर्व सीएम ने यहां यज्ञशाला में विशेष हवन अनुष्ठान किया।


इस दौरान पूर्व सीएम के साथ क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, पूर्व मंत्री हुकूमसिंह कराड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वादा निभाओ पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे
दिग्विजय सिंह रविवार को यहीं से वादा निभाओ पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर 21 किमी दूर ग्राम मोहना में सिंह कि नुक्कड़ सभा होगी। इस नुक्कड़ सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। बता दें कि आगर मालवा जिले कि सुसनेर विधानसभा राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, वहीं आगर विधानसभा देवास संसदीय क्षेत्र में आता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE