BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 5:45 pm
BIG NEWS : मैं चुनाव लड़ने नहीं, जीतने आया हूं- गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह का नीमच शहर में तूफानी जनसम्पर्क, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। किसान, मजदूर, व्यापारियों के लिए संघर्ष करने के लिए मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र से सभी की सहमति से कांग्रेस ने मुझे प्रत्याशी बनाया है। रात दिन जनता की सेवा करना मेरा उद्देश्य है। मैं चुनाव लड़ने नहीं, जीतने आया हूं। यह बात कांग्रेस से लोकसभा के प्रत्याशी दिलीप गुर्जर ने गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
गुर्जर ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने का काम करती है। सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच के साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार किया है। कई गांव ऐसे हैं जिसमें विकास का कोई काम नहीं हुआ। मैं नीमच मंदसौर जावरा सभी क्षेत्र के विकास के लिए समान रूप से काम करूंगा। आम जनता के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहूंगा। सीपीएस पद्धति को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। प्रत्येक अफीम किसान के परिवार के परिवार को पट्टे दिलाए जाएंगे। दिलीप गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता हर एक पोलिंग बूथ पर जीतने के लिए काम करें। विकट परिस्थिति में घबराएं नहीं। महंगाई से जनता त्रस्त आ चुकी है। दिलीप गुर्जर का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सफा पहनाकर पुष्पलाव से स्वागत किया। 
कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, नरेंद्र नाहटा, डॉ संपत स्वरूप जाजू, नंदकिशोर पटेल, अजीत कांठेड़, मधु बंसल, तरुण बाहेती, चंद्रशेखर पालीवाल, मोनू लोक्स, योगेश प्रजापत, बाबू सलीम, समंदर पटेल, महेश वीरवाल, विमल शर्मा, गजेंद्र यादव, इष्टा भाचावत, आशा सांभर और बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE