BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच के जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश ने.. <<     KHABAR : राणापुर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : व्यय लेखा एवं शेडो रजिस्टर का प्रथम.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वछता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य.. <<     BIG NEWS : रामपुरा का आवारा सात मोहल्ला और जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से, स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के सेगांव में दशोरा नागर मंडल इकाई.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी-मनासा रोड और राजस्थान.. <<     KHABAR : पोलिंग सेंटर पर गड़बड़ दिखे तो एक्शन लें.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मुरैना में लोकसभा चुनाव से पहले इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 10:55 am
BIG NEWS : कांग्रेस के मजबूत गढ़ में कमलनाथ को फिर लगा झटका, राहुल गांधी और प्रियंका थीं इनकी फैन, छिंदवाड़ा के उस मेयर विक्रम अहाके ने भी छोड़ी कांग्रेस, सीएम हाउस में जॉइन की भाजपा, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। कांग्रेस के मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा में कमलनाथ को लगातार झटके लग रहे हैं। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह के बाद अब छिंदवाड़ा मेयर विक्रम अहके ने बीजेपी जॉइन की है। भोपाल में सीएम हाउस पहुंचकर महापौर ने सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।


मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनकी कल सुबह मुलाकात हुई, जिसमें प्रदेश एवं छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न कर्मचारी वर्गों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि लोकसभा चुनाव के बाद विस्तार पूर्वक चर्चा कर कर्मचारी हित में निर्णय लिए जाएंगे।


रात में सीएम से हुई मुलाकात
सूत्रों की मानें तो रविवार रात मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके और सभापति प्रमोद शर्मा की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में ही ये तय हो गया कि विक्रम और सभापति प्रमोद के साथ बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा के कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे।


3786 वोट से जीते थे विक्रम अहाके
छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम अहाके ने 3786 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के अनंत धुर्वे को हराया था। 34 वर्षीय विक्रम अहाके पेशे से किसान हैं। वे ग्रेजुएट हैं। पिता भी पेशे से किसान हैं और मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। वे जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता के साथ कई दूसरे पदों पर रह चुके हैं।


अब जानिए विक्रम अहाके के बारे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने क्या कहा था
छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके के कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी फैन थे। विक्रम के मेयर का चुनाव जीतने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर विक्रम की जमकर तारीफ की थी। उन्ही विक्रम ने आज कांग्रेस छोड़ दी। भाजपा जॉइन करने के बाद विक्रम ने कहा- देश और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। अब छिंदवाड़ा में भी कमल का फूल खिलेगा।


छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके के राहुल गांधी भी मुरीद हैं। उन्होंने विक्रम की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसका शीर्षक उन्होंने लिखा था- श्मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पिता किसान और बेटा महापौरश्। उन्होंने विक्रम का लकड़ियां कंधे पर ले जाते, तेंदू पत्ते से कुछ सामान बनाते और मां के पैर छूते तीन फोटो भी पोस्ट किए थे। पोस्ट में उन्होंने लिखा था- श्अगर सच्ची मेहनत, लगन और ईमानदारी से सपनों के लिए लड़ा जाए, तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।श्

मध्य प्रदेश का छिंदवाड़ा देश का पहला भाजपा मुक्त जिला बन गया है। यहां ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम, महापौर, सात विधायक और सांसद, सभी कांग्रेसी हैं। भारतीय राजनीति में असंभव को संभव करने वाले कमलनाथ जी का यह नया कारनामा है। जल्द ही पूरा प्रदेश भाजपा मुक्त हो जाएगा। चुनाव में जीत से खुश है कांग्रेसगौर किया जाए तो पिछले 18 सालों से छिंदवाड़ा नगर निगम में भाजपा करा चल रहा था लेकिन हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भाजपा को बेदखल कर कांग्रेस में सत्ता हासिल कर ली है जिससे कांग्रेस आलाकमान खुशी से लवरेज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE