BREAKING NEWS
KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 8:24 pm
KHABAR : मंदसौर जिले के सुवासरा व सीतामउ में मैं हूं मोदी का परिवार कार्यक्रम का आयोजन, सांसद सुधीर गुप्ता ने की शिकरत, संवाद कर बताई उपलब्धियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना रूके, बिना थके, बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य किए है। सबका विश्वास जीतकर ही वे आगे बढ़ रहे है इसलिए पूरा देश आज कह रहा है कि मै हॅू मोदी का परिवार। उक्त बात उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने सीतामउ व सुवासरा में आयोजित मैं हॅू मोदी का परिवार कार्यक्रम के दौरान कही। इसी के साथ उन्होने धतुरिया में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों से भेंट की।
रविवार को सांसद गुप्ता ने सर्वप्रथम मंदसौर नगर सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर आयोजित महाप्रसादी में उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। इसके बाद ग्राम धतुरिया में परम पूज्य गुरुजी श्री भीमाशंकर जी शास्त्री के मुखारविंद से आयोजित श्रीमद भागवत कथा के श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में ग्राम धतुरिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । इसके पश्चात सीतामउ व सुवासरा नगर में मै हॅु मोदी परिवार कार्यक्रम अंतर्गत वरिष्ठ जनों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सांसद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया। मोदी ने पूरे देश वासियों को अपने परिवार का मानकार गरीब कल्याण की कई योजनाएं देश में चलाई जिसका लाभ हर क्षेत्र व हर वर्ग के नागरिकों को मिला। इसलिए पूरा देश एक स्वर में कह रहा है मैं हॅू मोदी का परिवार। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम में सुवासरा पुर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, विधानसभा संयोजक जितेंद्रसिंह कोटडमाता, मंडल अध्यक्ष नेपालसिंह, वरिष्ठ नेता गोपाल काला, नप अध्यक्ष सविता परिहार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE