BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 7:37 pm
NEWS : आंजना की जनदर्शन यात्रा पहुंची कांठल क्षेत्र, प्रतापगढ़ विधानसभा के गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंचे किसान नेता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना की जनदर्शन यात्रा मंगलवार को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। कांठल क्षेत्र में प्रवेश करते ही आम जनता ने किसान नेता के रूप में ख्यात आंजना का स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि अब तक हमारे गांव और किसानों की सुध लेने के लिए आंजना ही पहुंचे हैं हम लोगों के बीच।
प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत ने बताया कि जन दर्शन यात्रा के दौरान आंजना प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव अरनोद, निनोर, लालगढ़, दलोट, साखथली खुर्द, चंदेरा, उकाला (नागदी, हिंगलात, प्रतापपुरा), चकुंडा, कनाड फंटा (बडवास कला), जिरावता, लापरिया रुंडी, भचुंडला, सालमगढ़ सभा (सैवना, बोरी ए, लीलिया), अचनारा, सातमहुडी (रायपुर जंगल), रायपुर, मोहेड़ा, कानगढ (कुम्हारियों का पठार, भाट भमरिया), कोटड़ी, चोकली पीपली, आंबीराम (लुहारखाली), बड़ी साखथली, बोरदिया, मोवाई, चुपना, नोगावा में मतदाताओं से जन सम्पर्क कर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। इस पर समस्त क्षेत्रवासियों ने आंजना एवं कांग्रेस पार्टी पर पूर्ण रुप से उनका कहना था कि आंजना हर सुख दुख में हमारे बीच रहते हैं। जन दर्शन यात्रा के दौरान आंजना ने हनुमान जी के मन्दिर में दर्शन कर चुनाव में विजय श्री प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद मांगा।
प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र की भांति सम्पूर्ण कांठल क्षेत्र भी अहंकारी जनप्रतिनिधि को करारा जवाब देने के लिए तत्पर हैं। प्रत्येक मतदाता बड़ी बेसब्री से 26 अप्रैल को मतदान दिवस की प्रतिक्षा कर रहा है ताकि इस भ्रष्टाचार युक्त अहंकारी, किसान विरोधी राज को समाप्त कर क्षेत्र की बागडोर ईमानदार किसान नेता आंजना के जिम्मेदार और विश्वसनीय हाथों में दी जा सके।
जनदर्शन यात्रा के दौरान आंजना के साथ प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन, ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष गण, ज़िला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्य गण, विभिन्न गांवों के सरपंच गण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE