BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2024, 8:30 pm
REPORT : मंदसौर जिले के मल्हारगढ़, नारायणगढ व पिपलियामंडी और नीमच जिले के कुकडेश्वर व रामपुरा में आयोजित हुआ बीजेपी का ये बड़ा कार्यक्रम, सांसद प्रत्याशी गुप्ता ने की शिरकत, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जन-जन के मन में मोदी बसे है और जिस प्रकार से इस बार असीम प्रेम जनता के द्वारा मोदी जी को मिल रहा है उससे ऐसा प्रतित होता है कि इस बार 400 से अधिक सीटे भाजपा को मिलेगी। उक्त बात भाजपा लोकसभा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़, नारायणगढ, पिपलियामंडी, कुकडेश्वर व रामपुरा में आयोजित मैं हूं मोदी का परिवार कार्यक्रम के दौरान कही।
सांसद गुप्ता ने कहा कि मोदी जी दिन रात देश की सेवा में लगे है। बिना रूके, बिना थके निरंतर देश और देशवासियों की प्रगति के लिए कार्य कर रहे हैं। जितना विकास देश में मोदी सरकार ने किया है उतना किसी भी अन्य सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। चाहे वह महिला के उत्थान का कार्य हो या युवाओं को रोजगार देने का। हर क्षेत्र व हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव किए कार्य किया जा रहा है। आज देश में गरीबों, किसानों के लिए कई योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।  
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माछोपुरिया, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, नपा अध्यक्ष शर्मिला प्रकाश कच्छावा, वरिष्ठ नेता हिम्मत डांगी, भाजपा नेता नरेंद्र पाटीदार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैया लाल पाटीदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE