भौरासा। नगर के बस स्टैंड पर चेत्र कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी के पावन पर्व पर खाटू श्याम जी की आलोकिक भजन संध्या श्यामप्रेमियों द्वारा भौंरासा नगर के बस स्टैंड पर श्री श्याम महा कीर्तन का आयोजन रखा गया है जिसमें भव्य दरबार, 56 भोग, पुष्प वर्षा, आलौकिक श्रृंगार व इत्र केसर की वर्षा होगी कार्यक्रम मे प्रसिद्ध भजन गायक अमित पारीक (मक्सी) भारती कुमावत (जयपुर) पीयूष भावसार( इंदौर) के द्वारा श्री श्याम भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की गई है कल 5, अप्रैल 2024 समय रात्रि 8 बजे से यह आयोजन प्रारंभ होगा नगर व क्षेत्रवासी कार्यक्रम मे सादर आमंत्रित हैं कार्यक्रम के आयोजक समस्त श्याम परिवार भोरासा के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की गई है।
वही आज सुबह 10 बजे बड़े हनुमान चौक से बस स्टैंड तक श्री श्याम परिवार द्वारा एक भव्य निशान यात्रा निकाली निकाली गई जो बड़े हनुमान चौक, से लेकर चौधरी मोहल्ला, माली मोहल्ला, एमजी रोड से होते हुए बस स्टैंड पहुंची जहां पर भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ इस यात्रा में बच्चे, महिला,पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए व भगवान श्याम के कीर्तन पर आगे आगे नाश्ते गाते चल रहे थे।