BREAKING NEWS
KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<     KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 4:12 pm
KHABAR : मनासा में महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ मनाया दशा माता का पर्व, पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर निरोगी रखने और दरिद्रता दूर रखने की मांगी कामना, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। दशामाता का पर्व महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक एवं बड़े धूमधाम से मनाया। महिलाओं द्वारा पीपल माता का पूजन कर दशामाता की कथा का वाचन किया। सभी महिलाओं द्वारा दशामाता से सबको निरोगी रखने बीमारियों और दरिद्रता से निजात पाने एवं अपने अपने घर की सुख शान्ति की प्रार्थना करते हुए पीपल के वृक्षों की पूजा की गई। महिलाओं द्वारा बहुत उत्साहपूर्ण वातावरण में दशामाता का पूजन किया गया। गुरुवार को तहसील के अलग अलग इलाकों में सुबह से ही महिलाओं का लाल-पीले वस्त्रों से सजधजकर पूजन सामग्री की थाली हाथों में थामे पूजा करने के लिए अपने अपने घरों से निकलकर पूजा स्थल तक जाने और पूजा स्थलों से घरों तक आने जाने का सिलसिला चलता रहा। उल्लेखनीय है कि दशामाता की पूजा के दौरान महिलाओं द्वारा बेल नाम का पीले रंग का धागा गले में धारण करने की परम्परा का भी निर्वाह किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE