भादवामाता। आरोग्य शक्तिपीठ भादवामाता गांव में देवनारायण मंदिर के पास स्थित श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर का निर्माण कार्य ग्राम वासियों के सहयोग से पुर्णता की और है । 23 अप्रेल के कार्यक्रम के लिए मंदिर पर ग्रामवासियों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित समस्त गणमान्य नागरिक बंधुओं ने सर्वानुमति से निर्णय किया कि पूरे गांव के सहयोग से आगामी 23 अप्रैल मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी के मंदिर पर कलश स्थापना एवं ध्वजादंड लगाने का कार्यक्रम रखा जावे। उपरोक्त निर्णय बुधवार शाम 7 बजें मंदिर पर ग्राम पटेल देवीलाल नागदा की उपस्थिति में ग्राम वासियों की बैठक में लिया गया । शिक्षक डबराल नागदा, कंवरलाल पंचौली, निरंजन नागदा, शिक्षक भरत कुमार शर्मा व श्रवण चौधरी ने बताया है कि उपरोक्त आयोजन तीन दिवसीय मनाया जाएगा । पहले दिन 21 अप्रैल को गावं में भव्य कलश यात्रा निकालने के साथ ही विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के द्वारा हवन पुजन व अनुष्ठान प्रारंभ किया जायेगा । इसके साथ ही तीनों दिन हवन पूजा,सुंदरकांड, भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । प्रति दिवस हवन में पांच जोड़े हवन अनुष्ठान के लिए बैठाए जायेंगे। शुक्रवार से गांव के वरिष्ठजन घर-घर जाकर पीले चावल देकर आयोजन को सफल बनाने एवं प्रति घर से न्युनतम 500 रु. की सहयोग राशि एकत्र करेंगे । बैठक में गांव के वरिष्ठजन तथा बड़ी संख्या में युवावर्ग शमिल थे । गांव में निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा में स्वांगधारी भी रहेंगे
उक्त आयोजन की समस्त प्रकार की व्यवस्थाओं के लिए मीडिया प्रभारी भगवती लाल व्यास व रमेश चन्द्र नागदा, निरंजन नागदा, जगदीश चन्द्र पुजारी उप सरपंच, शंभूलाल रेगर, महेश गुर्जर, कंवरलाल पंचोली, मांगीलाल पंचोली को अधिकृत किया गया।