कोटड़ा बुजुर्ग। बोलिया से बरखेड़ा व्हाया कोटड़ा बुजुर्ग तक बन रहा मार्ग तीन साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार की लापरवाही का मामला सामने आया हैं। कई जगह रोड पर मटेरियल डाल रखा है, जिससे चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनो को आने जाने मे दिक्कत हो रही है, रोड बनाने का मटेरियल गिट्टी, रेत, सीमेंट, तार आदि गांव के आम रास्तों पर पड़े हैं जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं। वही ठेकेदार कि मनमानी बरकरार है 5 दिन काम चलता ओर एक महीना बंद रहता।
ग्रामीण इसकी शिकायत करते आ रहे है। सडक निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि कि अनदेखी से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। जगह जगह धीमी रफ्तार से काम चल रहा है, रोड का निर्माण कार्य एक साल में पूरा होना था वह तीन साल बीत जाने के बाद भी पूरा नही हुआ है ठेकेदार ने सडक निर्माण के दौरान नालिया काम अभी तक अधुरा पडा है। वहीं गंदे पानी की निकासी भी नही हो रही है घरो के बाहर गंदा पानी भरा रहता है।
वहीं राजेश खैर, जाफर मंसूरी, किशोर राठौड, श्यामलाल मेहर सहित ग्रामीणो ने बताया कि ठेकेदार ने 15 दिन हो गये अभी तक घरो के समाने मटेरियल पडा घरो में जाने में भी दिक्कत हो रही है। गड्डे करके छोड दिया और वहीं बताया की गाय भैंस सहित कृषि कार्य सामान भी दूसरो के बाडे मे रखा जा रहा है। ठेकेदार से इस ग्रामीणों में बात की तो सुनवाई नहीं होती बार टालमटोल कर रहा हैं।
रोड निर्माण के कार्य का जनप्रतिनिधियों के साथ पाताल लोक ने भी मौका मुआवना और जब इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए तीन बार एसडीओ लोक निर्माण विभाग कमल जैन से भी चर्चा करने के 3 बार फोन किया पर फोन नहीं उठाया ,उन्हें मैसेज भी किया गया किंतु मैसेज देखने की जहमत भी नहीं उठाई, इससे लगता है कि रोड की घटिया निर्माण में अधिकारियों की भी साठगांठ है?