रतलाम। छत्रीपुल नाले के पास कचरे के ढेर गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग किस कारण से लगी है पता नहीं चला है। संभावना जताई जा रही है कि रास्ते चलते कोई जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक गया होगा।
जिस स्थान पर आग लगी है उसके पास में मकान व स्टेशनरी की दुकान भी है। आसपास के लोगों ने धुआं देख नगर निगम को सूचना की। आग के कारण धुआं ही धुआं हो गया। राह चलते देखने वालों की भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड के साथ निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। रहवासियों का कहना था कि समय रहते नगर निगम द्वारा कचरा नहीं उठाया जाता है। अगर कचरा उठाया जाता हो आग नहीं लगती। अगर यहीं आग रात में लगती तो पास में स्टेशनरी की दुकान के कारण बड़ी आग लग सकती थी।