BREAKING NEWS
KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 8:28 pm
REPORT : भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा, मतदाताओं के बीच पहुंचकर बताई उपलब्धियां, बोले- मेरे लिए सिर्फ यही है एक मात्र एजेंडा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। मेरे लिए एक मात्र एजेंडा विकास है और हम उसी को लेकर आगे बढ़ रहे है। क्षेत्र के विकास के लिए मैने कोई कसर नही छोड़ी। आज गरोठ सिंचाई योजना और भानपुरा नहर योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है। चंबल का पानी पेयजल के लिए उपलब्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिले। उक्त बात मंदसौर, नीमच व जावरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कही।
गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने भानपुरा मंडल के ग्राम ढाबला मनोहर, अरन्या भाऊ, अंत्रालिया, गणेशपुरा, अरन्या चारण, सुनारी, सांजलपुर, कंवला, हमीरगढ, कैलाशपुर, पिपल्दा, कोटडी टेंक, श्रीनगर, नावली, बडोदिया, प्रेमपुरीया, धावद, गांधीसागर नं 3 व गांधीसागर नं 8 सहित अन्य ग्रामों में जनसंपर्क कर भाजपा को वोट करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान सुधीर गुप्ता ने कहा कि मैं आपके क्षेत्र का बेटा हॅू। राजनीति हमारे लिए सेवा का माध्यम है और जनता के विकास और सुरक्षा मान और सम्मान की गारंटी को लेकर आपके बीच मैं आया हूं। मोदी सरकार ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ी। आज देश का सबसे बेहतरीन सड़क दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे हमारे क्षेत्र से होकर गुजर रहा है,। जो कि आने वाले समय में आर्थिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में सनातन की सत्ता में देश की जनता ने पूरा भरोसा जताया है। आज देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से रेखा से उपर उठे है। युवाओं को तेजी से रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे है। किसान भाईयों को हर संभव सहायता दी जा रही है जिससे की उनकी आर्थिक वृद्धि हो सके।

लोकसभा संयोजक एवं पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा को वोट देकर विकास की निरंतरता को बनाएं रखना है। सुधीर गुप्ता को जीता कर केन्द्र में एक बार फिर से मोदी की सरकार बनानी है। हम सब को मिलजुल कर 400 पार लोकसभा सीट जीतकर मोदी के हाथों को मजबूत करना है।  
विधायक चन्दरसिंह सिसौदिया ने कहा कि अबकी बार 400 पार का लक्ष्य देश में पूरा होगा। मोदी सरकार ने देश सहित क्षेत्र में विकास की जो गंगा बहाई है उसे निरंतरता रखनी है। हम सभी को भाजपा के पक्ष में मतदान करवाकर एक बार फिर सुधीर गुप्ता को संसद में भेज कर क्षेत्र की आवाज को बुलंद करना है। इस अवसर पर समस्त पदाधिकारी, समस्त मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष कार्यकर्तागण व नागरिकगण उपस्थित थे।

कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की-
प्रधानमंत्री मोदी की विश्व स्तरीय ख्याति, कार्यक्षमता, विकास और सनातन की मजबूती को देखकर बड़ी संख्या में कांग्रेस व अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के साथ जुड़कर सनातन से जुड़ रहे है। इसी क्रम में जहां एक दिन पूर्व सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में मल्हारगढ़ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा बैरागी ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ ही गुरूवार को जनसंपर्क के दौरान ग्राम कंवला में भंवरलाल गौडद्व अमरसिंह, मुरली गौड़, बाबूलाल गौड़, शांतिलाल चंदेल, ब्रजेश गौड़, देवीलाल, गोपाल, शिवलाल, पप्पू, मानसिंह, अनिल, ईश्वर, जेतलम, अमरसिंह व ग्राम हमीरगढ़ में वरिष्ठनेता सुरेन्द्र सिंह ने सांसद सुधीर गुप्ता के समक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने एक साथ फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE