BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 11:51 am
BIG NEWS : पूर्व सीएम शिवराज बोले- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी जादूगर, कहा- जीतू न जाने कैसा जादू करते हैं सब गायब हो जाते हैं, छिंदवाड़ा वाले गायब होते-होते रह गए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह चुनाव प्रचार पर जाने से पहले भोपाल में अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। शिवराज ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर कटाक्ष करते हुए कहा- वे न जाने कैसा जादू करते हैं सब गायब हो जाते हैं। छिंदवाड़ा वाले गायब होते-होते रह गए।

 

इससे पहले पूर्व सीएम शिवराज ने कहा- कांग्रेस के नेता रट लगा रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। खतरे में सिर्फ कांग्रेस है, गर्त में जा रही है। बार-बार जेल भेजने की बात करते हैं। मैं सवाल पूछता हूं। मेरी उम्र 17 साल थी तब मुझे इमरजेंसी में जेल भेजा गया। संविधान को तार-तार किया, लोकतंत्र का गला घोंटा गया।

 

शिवराज ने कहा- भाजपा अपने रिपोर्ट कार्ड के आधार पर चुनाव लड़ रही है। पहले नेता कितना भी भ्रष्टाचार कर ले कार्रवाई नहीं होगी,यह धारणा बन गई थी। लेकिन, यह मोदी, भाजपा सरकार है जो गलत करेगा दंड मिलेगा। राहुल गांधी के आग लगाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस और सोनिया गांधी इस बयान से सहमत हैं।


जीतू पटवारी कर रहे हैं जादू
भाजपा जॉइन कर रहे विपक्ष के नेताओं पर शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा पुनरूनिर्माण का आंदोलन है। देश की सेवा के लिए जो भी साथ आना चाहता है स्वागत है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी न जाने कैसा जादू करते हैं सब गायब हो जाते हैं। छिंदवाड़ा वाले गायब होते-होते रह गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE