BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 5, 2024, 5:43 pm
BIG REPORT : भाजपा का स्‍थापना दिवस 6 अप्रैल को, जिले के कांग्रेसी बड़ी संख्‍या में होंगे बीजेपी में शामिल, तपोभूमि पर आयोजित होगा कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा का स्‍थापना दिवस 6 अप्रैल शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय तपोभूमि में मनाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार सहित वरिष्‍ठों की मौजूदगी में जिले के कांग्रेसी बड़ी संख्‍या में भाजपा में शामिल होकर सदस्‍यता ग्रहण करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश काबरा व जिला सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्‍ट्रीय व प्रदेश नेतृत्‍व के मार्गदर्शन में व निर्देशानुसार 6 अप्रैल शनिवार को शाम करीब 6.30 बजे जिला कार्यालय तपोभूमि पर भाजपा का स्‍थापना दिवस मनाया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय व पंडित श्‍यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्‍यार्पण के बाद मंदसौर-नीमच क्षेत्र के सांसद व भाजपा प्रत्‍याशी सुधीर गुप्‍ता, राज्‍यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पंवार, नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, नीमच जनपद पंचायत शारदा बाई धनगर, नीमच विधानसभा संयोजक राकेश भारद्वाज, नीमच विधानसभा प्रभारी संतोष चौपड़ा, मुखर्जी मंडल अध्‍यक्ष मोहन सिंह राणावत, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय मंडल अध्‍यक्ष योगेश जैन, उत्‍तर मंडल अध्‍यक्ष दीपक नागदा, दक्षिण मंडल अध्‍यक्ष मधुसूदन राजोरा व भादवा माता मंडल अध्‍यक्ष अर्जुन सिंह सिसौदिया की मौजूदगी में स्‍थापना दिवस का कार्यक्रम भव्‍य रूप से मनाया जाएगा। इसके बाद भाजपा जिलाध्‍यक्ष पाटीदार सहित अन्‍य वरिष्‍ठों की मौजूदगी में जिले में कांग्रेसी बड़ी संख्‍या में भाजपा में शामिल होकर सदस्‍यता ग्रहण करेंगे।
भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पंवार ने बताया कि भाजपा के स्‍थापना दिवस 6 अप्रैल को समूचे प्रदेश में 1 लाख लोगों को भाजपा में शामिल कराने का लक्ष्‍य न्‍यू ज्‍वाइनिंग अभियान के तहत है। विगत दिनों नीमच जिले के कद्दावर कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर ने भोपाल में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव व भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा सहित वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की थी, इसके बाद उमराव सिंह गुर्जर के समर्थन में जिले में कांग्रेसी बड़ी संख्‍या में शनिवार को भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे। पंवार ने जिले के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्‍या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE