BREAKING NEWS
KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 10:54 am
REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर का दौरा कार्यक्रम जारी, जानिये कब, कहां पहुंचेंगे, जिलाध्यक्ष चौरसिया ने की कार्यकर्ताओं से ये बड़ी अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के नेतृत्व में जावरा- मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र क्रमांक 23, के कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर का निम्नलिखित  कार्यकर्ता सम्मेलन रहेगा। संबंधित कार्यक्रम में संसदीय क्षेत्र एवं नीमच विधानसभा के सभी प्रमुख नेतागण सहभागिता करेंगे।
अतः जिला/ब्लाक/मंडलम/सेक्टर/बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग सेवादल, युवक कांग्रेस, जिला व ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारीगण, मोर्चा/विभाग/प्रकोष्ठ अध्यक्ष गण एवं जिला पंचायत/जनपद पंचायत/नगरपालिका/नगरपरिषद/ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, आईटी सेल, एनएसयूआई, समस्त प्रकोष्ठ के सदस्यगण कनिष्ठ, वरिष्ठ पूर्व/वर्तमान पदाधिकारीगण, कांग्रेस संगठन के समस्त कार्यकर्त्ताओ से अनुरोध है कि आयोजित कार्यक्रम मंे उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावे।

रविवार 07 अप्रैल को कब, क्या होगा- 
- जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 11 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पर आयोजित की गई है। 
- जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 11.30 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर रखा गया है।
- नीमच ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक मनासा रोड नीलकंठ महादेव पर दोपहर 12.30 बजे रखी गई है। कार्यक्रम पश्चात सभी का स्नेह भोज भी रखा गया है।
- जिला एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शाम 4.00 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर रखा गया है।
- चीताखेड़ा में आवरी माता दर्शन एवं ग्रामीणों से भेंट शाम 5.30 बजे रखी गई है, जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं लोकसभा के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में नीमच क्षेत्र के सभी ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण/ शहर अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष तथा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE