BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 3:38 pm
BIG REPORT : नीमच में भारतीय जनता पार्टी ने गरिमापूर्ण तरीके से मनाया पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस, जिलाध्यक्ष पाटीदार ने फहराया तपोभूमि कार्यालय पर ध्वजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा आज तपोभूमि कार्यालय पर पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल की छवि पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से पार्टी ने अपना सफर शुरू कर आज विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में अपने आप को स्थापित कर लिया है। पार्टी का प्रत्येक कार्यक्रम अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर हम 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। पवन पाटीदार ने इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं को समर्पण भाव के साथ संगठन कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा के अतीत और वर्तमान इतिहास से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्थापना दिवस का कार्यक्रम जिले के 13 मंडलों के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर आयोजित किया गया। तपोभूमि पर आयोजित कार्यक्रम में सुखलाल पवार, सुनील कटारिया, डॉ स्वप्निल वधवा, देवी लाल पटेल, योगेश राजोरा, विनोद नागदा, पवन बैरागी, अजय पाटीदार, अंकित श्रीवास्तव, शुभम चौहान,विकास गोयल, दीपक मुंदड़ा, रतन मालावत और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE