BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 8:17 pm
KHABAR : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ नं. 54 पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, प्रभारी दिनेश राठौर ने जगाया कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- इस बार ऐसी मेहनत करों की कांग्रेस को शून्य का चेहरा देखना पड़े, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरूद्व माधव मारू एवं मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी के मार्गदर्शन में पोलिंग बूथ नंबर 54 पर स्थापना दिवस मनाकर भाजपा की रिति नीतियो को आमजन तक पहुंचाने और लोकसभा चुनाव में देश में फिर से भाजपा की सरकार और नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने का संकल्प लिया। 

बुथ प्रभारी दिनेश राठौर ने कार्यकर्ताओ से स्थापना दिवस पर कहा कि आप सभी एक ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जो देश की सबसे बडी पार्टी है। भाजपा का संकल्प है कि हर घर तक सरकार की योजना पहुंचे और अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का फायदा पहुंचे। इस संकल्प को लेकर मोदी सरकार काम कर रही है। मौजूदा समय में कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने उम्मीदवार ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे हैं। 

कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा जिला मंत्री भूपेश राठौर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पर भाजपा काफी मजबूती के साथ खडी है। इस बार देश में भाजपा 400 सीटें जीतकर नया इतिहास लिखेगी। बूथ प्रभारी दिनेश राठौर और जिला मंत्री भूपेश ने कहा कि देश प्रदेश के साथ ही मनासा विधानसभा में भी विधायक अनिरूद्व माधव मारू के विधायकी कार्यकाल में विकास कार्य के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन हो रहा है। मनासा विधानसभा में हुए विकास कार्याे से आज मनासा का स्वरूप पुरी तरह से बदल चुका है। सभी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की सुस्ती को हल्के में नहीं ले और अपने अपने बुथ पर ऐसा काम करें कि कांग्रेस को वहां पर शुन्य से सामना करना पडे। स्थापना दिवस पं. दीनदयाल और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन सोनू धनगर ने किया और आभार बूथ नंबर 54 के अध्यक्ष राजकुमार कलवारा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE