BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2024, 1:20 pm
KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया दलौदा मंडल के ग्रामों में सघन जनसंपर्क, जन-जन को बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया। चाहे महिलाओं का विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों को आर्थिक संबल या फिर गरीबों के विकास की बात हो। मोदी सरकार हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने दलौदा मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।  
शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने दलौदा मंडल के बानीखेडी, एलची, सेमलिया हीरा, करजू, कटलार, बनी, भावगढ,, नांदवेल, बेहपुर, खजुरीया सांरग, निंबोद, सरसोद, लसुडिया, कचनारा, आक्या उमाहेडा, दलौदा सगरा, रिछा लालमुहॉ, पटेला-लालाखेडा, ताजखेडी , देहरी, गरोडा, दलौदा रेल, फतेहगढ सहित अन्य ग्रमों में जनसंपर्क कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को बड़ो का आशीर्वाद और स्नेह मिल रहा है। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हो रहा है। सांसद गुप्ता ने कहा कि देश में जिस प्रकार तेजी से विकास कार्य हुए है उससे जनता भी एक बार फिर से कमल खिलानें का मन बना चुकी है। 

उन्हांेने कहा कि गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन कभी भी गरीबों के लिए कोई योजना या कार्य नहीं किया। मोदी सरकार ने गरीबों को पक्की छत, मुफ्त बिजली, पानी आदि सुविधाएं मुहैया उपलब्ध कराई। जिसका परिणाम यह है कि आज देश के करीब 25 करोड़ नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आए है। सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में हुए विकास कार्याे को भी जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि आज संसदीय क्षेत्र में रेलवे, सड़क सिंचाई योजनाओं पर ऐतिहासिक कार्य हुए है। हर घरों में नल इसे जल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में सड़को का जाल बिछ चुका है। आने वाले समय में ओर भी कई विकास कार्य है जिन्है पूरा करना है और यह सब आपके विश्वास और सहयोग से ही होगा।
जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि एक बार फिर सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो को मजबूत करना है इसके लिए हमें भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को एक बार फिर से भाजपा को वोट करना है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है ओर केन्द्र में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है ऐसे में क्षेत्र का चौतरफा विकास होगा।

बेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की-
लगातार मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम बेहपूर मे कृष्णपाल सिंह, बापूसिंह और दिलीपसिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ सभी ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, देवलुत्य कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE