BREAKING NEWS
KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2024, 3:44 pm
BIG REPORT : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले गांधी भवन में कांग्रेस की बड़ी बैठक, नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को बताया जीत का मंत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिलाओं और युवाओं पर लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी है। महिलाएं महंगाई और उन पर हो रहे अत्याचार से त्रस्त है। कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े वादे किए हैं। यदि हमने राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर संगठित होकर चुनाव में संघर्ष किया तो कांग्रेस अवश्य विजयी होगी।

यह बात नीमच के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में दिलीप सिंह गुर्जर ने महिला कांग्रेस और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को यहां आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संबोधित करते हुए कही। कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने कहा कि महिलाएं महंगाई से परेशान है। भाजपा सरकार केवल महिलाओं के नाम पर वोट बटोरने के लिए ढिंढोरा पीट रही हैं। महिलाएं घर तक पहुंच कर मतदाताओं को समझाएं। युवा कांग्रेस के पदाधिकारी में सांसद सुधीर गुप्ता पर नीमच जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। दिलीप सिंह गुर्जर को जुझारू नेता बताते हुए कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। युवा और महिलाएं सहज और सरल लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर के लिए समर्पित होकर चुनावी मैदान में उतरे। 

युवा नेता यश लोहार ने कहा कि यह केवल चुनाव नहीं लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। लोकतंत्र आखिरी सांसें गिन रहा है। ऐसे माहौल में युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी बनती है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, तरुण बाहेती, मोनू लोक्स, योगेश प्रजापत,इष्टा भाचावत, आशा सांभर, अनीता धनेटवाल,शमीदा मिर्जा, रानी साबिर मसूदी,वीणा सक्सेना, चेतना लालका, ज्योति विशाल यादव, अंजना राकेश सोनकर, रानी साबिर मसूदी, भानु प्रताप राठौड़, मनीष कदम, राजीव भास्कर, लोकेश यादव, पंकज शर्मा,विकास गोलू यादव, नितेश यादव, साहिल शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश अहीर ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE