BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकेंद्र सिंह गुडबेली को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : शिक्षक संघ की दो सत्रों में बैठक का हुआ.. <<     NEWS : दिल्ली के आईजी स्टेडियम में स्टेयर्स यूथ.. <<     NEWS : राष्ट्र संत मुनि कमलेश के दीक्षा दिवस पर.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में माता गुजरी पब्लिक स्कूल की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश स्तरीय 03 दिवसीय गिद्ध गणना के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव खुर्द खेड़ी और सुबह का.. <<     VIDEO NEWS : शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी की 27.. <<     KHABAR : जिले के ग्राम धराड में कलेक्टर बाथम ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परिवहन विभाग ने किया डेढ़ हजार बसों का किया.. <<     KHABAR : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का विशाल जिला.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में खनिज अधिकारी ने मुरूम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पूर्व सीएम ने गणेश मंदिर में की.. <<     दिल्ली- NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 5:33 pm
KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने सिंगोली कस्बे के गांधी भवन पर किया कार्यालय का शुभारंभ, लोकतंत्र और संविधान को बचाना बताया प्राथमिकता, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। आगामी दिनों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को ब्लॉक और नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ जावरा मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप सिंह गुर्जर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया जावद विधानसभा के कांग्रेस उम्मीदवार  समंदर पटेल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल तरुण बाहेती सत्यनारायण पाटीदार प्रकाश राका बालकिशन धाकड़ की उपस्थिति में किया गया कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों का कांग्रेस पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जावरा मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है देश में लोकतंत्र को बचाने और उसकी रक्षा के लिए कांग्रेस का साथ जरूरी है और कहा कि देश की मोदी सरकार ने किसानो और आम जनता के साथ अन्याय किया है जिसके कारण किसानों को लंबे समय तक सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा वही आज देश की आम जनता महंगाई की मार से परेशान है। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के आदेश से वे चुनाव लड़ रहे हैं वे नेता नहीं  जनता के सेवक के रूप में हमेशा क्षेत्र वासियों के बीच रहेंगे और हर कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानो के साथ खड़े रहेंगे उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो से कहां की वे अभी से पुरी ईमानदारी और मेहनत के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने पोलिंग पर पार्टी को मजबूत करकर कांग्रेस के घोषणा पत्र मे गरीबों और आम जनता से किये गये वादो से अवगत कराकर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। नीमच जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रत संस्थाओं के साथ और विकास के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को इस बार सबक सिखाना है चौरसिया ने कहा कि सांसद गुप्ता के दस वर्ष के कार्यकाल में जिले और क्षेत्र को कुछ भी नहीं मिला यहां तक की नीमच में पासपोर्ट कार्यालय को भी हमसे छीना गया नीमच कोटा सिंगोली रेल लाइन का सर्वे होने के बावजूद आज तक कोई कार्य नहीं हुआ जबकि हमारी सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सर्वे को मंजूरी दिलाकर काम की शुरुआत कर दी थी बावजूद आज तक क्षेत्र को रेल मार्ग से वंचित रखा गया चुनाव के नजदीक आते ही उन्हें रेल मार्ग के सर्वे की याद आ गई क्षेत्रीय सांसद ने अफीम किसानों के साथ सीपीएस पद्धति के नाम पर अन्याय  किया है जिसका खामियाजा आज हमारे क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसान भुगत रहे हैं। लेकिन उन्हें किसानों से कोई लेना देना नहीं है कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आते ही सांसद को किसानो की याद आ गई पिछले दस वर्षों में किसानों को झूठे अफीम केशो में किस तरह फसाया गया यह जग जाहिर है सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती करने वाले किसानों से किस तरह अफीम के दौड़े तुड़वाने के नाम पर भाजपाइयों और अधिकारियों की जुगलबंदी ने लूट मचाई है और अब चुनाव के नजदीक आते ही किसानों के साथ हो रही अवैध वसूलियों की याद आ गई श्री पटेल ने कहा कि पिछले दस वर्षों में सांसद ने क्षेत्र में ऐसा कोई विकास नहीं किया जिसका फायदा आज जनता को मिल रहा हो। कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार तरुण बाहेती सुरेश शर्मा रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन बालकिशन धाकड़ ने भी मोदी सरकार और सांसद गुप्ता पर जमकर हमला बोला कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशरफ मेव गुड्डू, सौभागमल नागोरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेंव, पार्षद राजेश भंडारी, एडवोकेट संजय नागोरी, पूर्व पार्षद सत्यनारायण धाकड़, सहीत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण जनपद सदस्य पूर्व सरपंच एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE