BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 12:11 pm
BIG NEWS : रतलाम में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, थामा बीजेपी का हाथ, कहा- कांग्रेस पार्टी दिशा से भटक गई, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। लोक सभा चुनाव 2024 के पहले रतलाम कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार सुबह उज्जैन आए सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष बीजेपी जॉइन कर ली है।


इस्तीफा एक दिन पहले 9 अप्रैल को पटेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दिया था। जो कि बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर इस्तीफा का लेटर वायरल हुआ। पीसीसी चीफ को सौंपे गए अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि 75 साल तक बेदाग ईमानदारी से पार्टी की सेवा की है। किंतु प्रदेश कांग्रेस के द्व्रारा लगातार असहयोग एवं जिला संगठन को महत्व नहीं मिलने, पार्टी के वफादार लोगों की जरुरत नहीं होने से प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिले में ठेका पद्धति से कांग्रेस चलाने की नीति के विरोध में पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा देता हू।


भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे मौजूद
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अपने इस्तीफे की खबर किसी को नहीं होने दी। बुधवार सुबह गुपचुप तरीके से उज्जैन पहुंचे। यहां पर सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के वन मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा नेता प्रवीण सोनी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ज्वाइन की। इनके साथ आईटी सेल प्रमुख शुभम पाटीदार ने भी भाजपा ज्वाइन की।


5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आए थे। पूरे समय कैलाश पटेल मंच पर मौजूद थे। पटवारी के भाषण के समय पटेल उनके पीछे ही खड़े थे।


दिशा से भटकी कांग्रेस- पटेल
दैनिक भास्कर से मोबाइल पर भाजपा ज्वाइन करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता कैलाश पटेल ने कहा कि कांग्रेस अपनी दिशा से भटक गई। प्रदेश अध्यक्ष छिछोरा पन में कांग्रेस चला रहे। काम करने वालों का कोई मूल्यांकन नहीं। कुछ पूछ परख नहीं। विधानसभा में काम किया। हर विधानसभा में ठेकेदार बना दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE