BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2024, 1:18 pm
BIG NEWS : संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का नीमच जिले में तूफानी दौरा, जब पहुंचे यहां तो लिया जन-जन का आशीर्वाद, फिर मुगलों व मुसलमानों को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संसदीय क्षेत्र नीमच, मंदसौर, जावरा लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता चुनावी मैदान में है। आज वे नीमच विधानसभा के उत्तर मंडल के दौरे पर है। चुनाव प्रचार के दौरान भी छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। अपनी जनसभा में उन्होंने मोदी सरकार की गारंटी पर बात की। आंगनबाड़ी, सड़कों के निर्माण, किसानों के मुआवजे देने की बातों को जनता के बीच में रखा। 

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि हम राष्ट्रवादी हैं। हमारी लड़ाई मुगलों से हैं, मुसलमानों से नहीं। सुधीर गुप्ता ने इस दौरान कहा कि गैस का चूल्हा भी हम ही देंगे और पक्के मकान भी भाजपा की सरकार ही बनाएगी। कांग्रेस पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए कुछ काम नहीं किया। कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला रहा है। पाकिस्तान और जेएनयू पर भी वे बोले। उत्तर मंडल में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उनके साथ विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर, राकेश भारद्वाज, संतोष चोपड़ा, राकेश पप्पू जैन, हेमंत हरित, उत्तर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, सत्यनारायण गोयल, किरण शर्मा, वंदना खंडेलवाल, राकेश किलोरिया, वीरेंद्र पाटीदार, सुखलाल पवार, अशोक शर्मा, दिलीप पुरोहित, नरेंद्र शर्मा, दिलखुश शर्मा, मनीष पाटीदार, महेश गोयल, देवीलाल पटेल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी जगह-जगह पर संबोधित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE