BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 3:15 pm
BIG NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले नीमच के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब लगाएंगे भाजपा के गढ़ में सेंध, कार्यकर्ताओं में उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल को मंदसौर - नीमच लोक सभा चुनाव के संदर्भ में नीमच जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी समन्वयक नियुक्त कर काँग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को विजयी बनाने में प्रभावी योगदान की जिम्मेदारी सौंपी हैं ।
उल्लेखनीय है कि , नीमच - मंदसौर संसदीय क्षेत्र को भाजपा का ग़ढ़ बताया जाता है और वर्ष 2014 और 2019 के दोनों चुनाव इस क्षेत्र में काँग्रेस  बड़े अंतर से हारी थी । भाजपा ने वर्ष 2024 के चुनाव में वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है । काँग्रेस ने खाचरौद - नागदा के पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को उम्मीदवार घोषित किया है ।
प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस क्षेत्र में काँग्रेस के चुनाव अभियान के प्रभावी संचालन हेतु संसदीय क्षेत्र के मंदसौर जिले के लिए मीनाक्षी नटराजन और नीमच जिले के लिए पूर्व मंत्री नरेंद नाहटा को प्रभारी बनाया है । इसी तारतम्य में  नीमच जिले में काँग्रेस के अभियान को और अधिक प्रभावी ढ़ंग से संचालित करने के लिए अब पूर्व विधायक एवं नीमच जिला काँग्रेस अध्यक्ष रहे अनुभवी संगठक नंदकिशोर पटेल को नीमच जिले का प्रभारी समन्वयक नियुक्त किया गया है ।
प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नियुक्ति पत्र में पटेल से आग्रह किया है कि , नीमच जिले की जावद , नीमच और मनासा विधानसभा क्षेत्र में सभी काँग्रेस जनों और चुनावी अभियान की  गतिविधियों में प्रभावशाली समन्वय स्थापित कर इस क्षेत्र में काँग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को विजयी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें ।
नियुक्ति के संदर्भ में पटेल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा होने के साथ ही वह नीमच विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर प्रचार अभियान में सक्रिय हो गये थे । अब पार्टी नेतृत्व ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है उस का पूर्ण समर्पण से निर्वाह करने का प्रयास करेंगे और जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में काँग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE