BREAKING NEWS
BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<     KHABAR : बड़नगर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर, राहगीर.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया उंकारलाल हत्याकांड का.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का जनजागरण अभियान.. <<     KHABAR : नवोदय में चयनित हुई दीक्षा धाकड़, सरस्वती.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2024, 8:01 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता का तूफानी दौरा, जब पहुंचे यहां तो कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, सभाओं में साधा कांग्रेस पर निशाना, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। 10 वर्षाे में संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदली है। हर क्षेत्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए है। रेलवे सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, आवास, रोजागर नलजल जैसी कई योजनाओं का लाभ देशवासियों सहित क्षेत्रवासियों को मिला है। मोदी सरकार ने किसानों और गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया है। उक्त बात भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर ग्रामीण मंडल में जनसंपर्क के दौरान कही।
शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मंदसौर ग्रामीण मंडल के ग्राम पानपुर, चांगली, बोहराखेडी, ढीकोला, भुखी, साबाखेडा, सिंदपन , गुराडिया देदा, रलायता, रेवास देवड़ा, गुजरदा, कोचवी, जमालपुरा, गल्याखेडी, अघोरिया, सेजपुरिया, भालोट, जवासिया, करनाखेडी, नंदावता, आकोदडा, गुराडिया लालमुहा, अमलावद सहित अन्य ग्रमों में जनसंपर्क कर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।   जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को बड़ो का आशीर्वाद और स्नेह मिल रहा है। जगह-जगह यात्रा का स्वागत हो रहा है।  सांसद गुप्ता ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में 10 वर्षाे में कई विकास कार्य हुए है। जितने पिछली सरकारों ने सोचे भी नही। मंदसौर को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली। इसी के साथ ही रेलवे में अभूतपूर्व सौगाते संसदीय क्षेत्र को मिली है। दोहरीकरण, विद्युतीकरण, स्टेशनें का आधुनिकीकरण हो रहा है। चंबल का पानी आज खेतों को सिंचाई के लिए उपलब्ध हो रहा है, जिससे खेती का रकबा भी बड़ा है। हजारों किसान अफीम नीति से लाभांवित हुए है। तो वही सरकार हर साल 6 हजार सीधे खातों में डाल रही है। महिलाओं को पेयजल के लिए भटकना नही पड़ रहा है। तो वही बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए केन्द्रीय विद्यालय और पीएमश्री व सीएम राइज स्कूल की सौगातें भाजपा सरकार के इन 10 वर्षाे में मिली।  बेटियों के लिए नर्सिंग कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है। सांसद गुप्ता ने कहा कि एक मजबूत और विकसित भारत का निर्माण के लिए एक बार फिर कमल का बटन दबाकर मोदी सरकार को लाना है।
जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में विकास के संकल्प को निरंतर बनाएं रखने के लिए हमें फिर से सुधीर गुप्ता जैसे सक्रिय, गंभीर विकास पुरूष को एक बार फिर संसद में भेजना है। इसके लिए आने वाली 13 मई को हर घर कमल खिलाना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता पूरा विश्वास के साथ भाजपा के साथ खड़ी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की-
लगातार मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। हर जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। मंदसौर ग्रामीण मंडल में भी जनसंकर्प के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जनसंपर्क के दौरान ग्राम साबाखेड़ा में प्रकाश सूर्यवंशी,  कनक पाटीदार एवं ग्राम कोच्ची में गोविंद सिंह जी ने भाजपा के सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली, विजन, मिशन एवं भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। सभी कार्यकर्ताओं ने देश में मोदी सरकार बनाने और बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लिया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE