BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2024, 3:04 pm
BIG NEWS : नीमच के दक्षिण मंडल में बीजेपी प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता की दहाड़, नुक्कड़ सभाओं में साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- अब हो रही है राम राज की स्थापना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अब रामराज की स्थापना हो रही है। 25 करोड लोगों को पिछले 10 वर्षों में गरीबी रेखा के बाहर निकाला गया है। 83 करोड लोगों के घरों पर राशन पहुंचा है। करोड़ों देशवासियों के घरों पर गैस के चूल्हे की सुविधा दी गई है। लाडली बहन योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। चंबल का पानी गांव गांव और घर घर में मिलेगा। 

यह बात भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा के प्रत्याशी और सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच के दक्षिण मंडल में अपनी नुक्कड़ सभाओं में गांव में मतदाताओं से मुखातिब हो कर कही। ग्रामीणों के दिलों को छूने के लिए वे मालवी भाषा में अपनी बातों को रख रहे हैं। सुधीर गुप्ता द्वारा शिक्षा और बेटी पढ़ाओ की बात की जा रही है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस जातिवाद की बात कर रही है और हम किसान,गरीब, महिला और युवाओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। नीमच में नर्सिंग कॉलेज लाने की बात भी जनसंपर्क के दौरान उनके द्वारा रखी गई। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज प्रगति का रास्ता खुला है। कांग्रेस की सरकार में 13 लाख करोड़ का बजट हुआ करता था। अब देश का बजट 47 लाख करोड अधिक का है। वनवासी क्षेत्र पिपलिया जागीर में उन्होंने वनवासियों से कहा कि आज द्रौपदी  मुर्मू‌ देश की राष्ट्रपति है। 

बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता आज 21 गांव का दौरा कर रहे हैं। सुबह कुचड़ोद से उन्होंने अपना दौर प्रारंभ किया। देर शाम आवरी माता तक उनका दौरा चलेगा।विधायक दिलीप सिंह परिहार,राकेश भारद्वाज,सज्जन सिंह चौहान,संतोष चौपड़ा,अवंतिका जाट,मधुसूदसन राजोरा,लक्ष्मण सिंह भाटी,शुभम शर्मा,वीरेंद्र पाटीदार,नरेंद मीणा,पुखराज जाट,राकेश जैन पप्पू,उमराव सिंह गुजर,दिलीप सुथार सत्यनारायण गोयल, मनोहर रावत,नवल गिर गोस्वामी,प्रकाश गुर्जर,देवकी नंदन जाट,कुंदन शर्मा,नरेंद्र सिंह हाड़ा राम सिंह जाट, अवंतिका जाट, सुनीता लबाना, जीनू मेहता, जीतू तलरेजा आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE