BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 11:11 am
KHABAR : स्थानीय कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित कर आदर्शों को किया याद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की जन्म जयंती स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर मनाई गई।
डॉक्टर अंबेडकर को याद करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय नागोरी ने कहा कि डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने हमे एक ऐसा संविधान दिया है जिसने समाज से छुआछूत और भेदभाव को मिटाने में अहम भूमिका निभाई है। आज हमे बाबा साहेब के संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहना जरूरी है। आज वे लोग चार सौ पार की बात करते हैं इसका मतलब है चीन और रूस के नक्शे कदम पर चलना। वहां के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति ने अपने आप को ताउम्र के लिए देश का सर्वे सर्वा घोषित कर दिया है। हमारे संविधान में यह बताया गया है कि जिस राजनीतिक दल को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिल जाता है वह कुछ भी कर सकता है यदि भाजपा को चार सौ पार सीट मिलती है तो वह बाबा साहेब के बनाए संविधान को बदल देगी जो कि देश के लिए खतरा है। हम सबको एकजुट होकर ऐसी विभाजनकारी ताकतों को हराने के लिए एकजुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाना है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष थे और उन्होंने देश की एकता को बनाए रखने के लिए तथा देश जातिवाद, छुआछूत और समानता स्थापित करने वाला संविधान बनाया। आज उस संविधान को खत्म करने की बात की जा रही है। आज हमे देश को विभाजनकारी ताकतों से बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। महात्मा गांधी ने अकेले ही देश में घूम घूमकर अंग्रजों के खिलाफ आजादी के आंदोलन को मजबूत किया हम यदि दस लोग भी मजबूती से खड़े हो जाएं तो बहुत कुछ कर सकते हैं। आज देश में संविधान बदलने के लिए भाजपा के लोग पूरा जोर लगा रहे हैं लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता देश के संविधान को बचाने के लिए, देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए एकजुट है।
इससे पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हे पुष्प अर्पित किए तथा बाद में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय नागोरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, अजय मेघवंशी अजा अजजा ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद राजेश भंडारी, संदीप अग्रवाल मंडलम अध्यक्ष, इमरान खान अल्प संख्यक नगर अध्यक्ष, नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर, अशोक मेहर, दीपक अग्रवाल, आजाद नीलगर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने किया और आभार अजा अजजा ब्लॉक अध्यक्ष अजय मेघवंशी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE