BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 2:29 pm
BIG NEWS : सिंधिया का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- जिस कांग्रेस ने वादाखिलाफ़ी, भ्रष्टाचार को रणनीति बनाया उसका कुछ नहीं हो सकता, पार्टी ग्वालियर में जीत का परचम लहराएगी, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के संकल्प पत्र को कांग्रेस द्वारा माफीनामा का नाम दिए जाने पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने वादाखिलाफी अपनी नीति बनाई जिस कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार अपनी नीति बनाई, जिस कांग्रेस पार्टी ने सनातन धर्म को नष्ट करने का संकल्प अपना वादा बनाया है, जिस कांग्रेस पार्टी ने शक्ति को विनाश करने का संकल्प अपना लक्ष्य बनाया है, उस कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से जनता ही त्याग देने वाली है, इसका हमें पूर्ण विश्वास है।


वही एक झटके में महंगाई खत्म करने के राहुल गांधी के बयान पर सिंधिया ने पलटवा करते हुए कहा कि मुझे तो लगता है जिस तरीके से एक झटके में ही कांग्रेस की समाप्ति हो रही है, जो महात्मा गांधी जी ने आजादी के समय ही कहा था कि इसको अब अपना कार्य समाप्त कर देना चाहिए। जो गरीबी की बात कांग्रेस करती है वह 65 वर्षों से कर रही है। गरीबी हटाओ, रोटी कपड़ा और मकान, लेकिन नहीं होगा किसी का उत्थान यही कांग्रेस का सबसे बुलंद नारा है।


सिंधिया ने कहा पार्टी ग्वालियर में जीत का परचम लहराएगी
ग्वालियर प्रवास पर आने की जानकारी देते हुए सिंधिया ने कहा कि जनता की अदालत में चरणों में शीश झुकाकर उनके आशीर्वाद ग्रहण करने की आकांक्षी हूं, आज ग्वालियर का नामांकन भी है, भारत सिंह जी के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सेवा और सुशासन गरीब कल्याण की नीति के आधार पर ग्वालियर में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।


वही सीएम सहित भाजपा नेताओं के ग्वालियर अंचल में ज्यादा सक्रिय होने के सवाल पर सिंधिया बोले कि हर सीट पर मेहनत करनी पड़ती है कोई भी सीट कभी भी मत सोचो आप आसानी से जीती जाती है। जनता का प्रेम और आशीर्वाद लेने के लिए मेहनत महक्क्त हर किसी को करनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE