BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश के अखबारों में आज इन खबरों का.. <<     VIDEO NEWS: आज फिर सरकार-CJP आमने-सामने, संविधान क्लब.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध खनन रोकने पहुंचे.. <<     KHABAR : तराना-मक्सी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,.. <<     खरगोन जिले के बिस्टान थाने में सात दोपहिया.. <<     मुरैना में 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार,.. <<     BIG NEWS : छात्रावास से छात्रा के गायब होने से.. <<     KHABAR : स्वच्छता पर सख्त हुई नपा, सड़क पर गंदगी.. <<     BIG REPORT : धामनिया में रातों-रात प्लॉट आवंटन का.. <<     KHABAR : कीचड़ में फंसी जिंदगी, 10 साल बाद भी नहीं बनी.. <<     मुंगावली में पेपर लीक पर फूटा NSUI का गुस्सा,.. <<     KHABAR : अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर खनन.. <<     KHABAR : हाई सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर सीएम.. <<     KHABAR : बड़नगर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर, राहगीर.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया उंकारलाल हत्याकांड का.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का जनजागरण अभियान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 3:03 pm
BIG REPORT : चीताखेड़ा पहुंचे सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, बोले- बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। बाबा साहब का राष्ट्रवाद केवल भौगोलिक राष्ट्र से नहीं ,अपितु मनुष्य के जीवन से उभरता है। बाबा साहब न होते तो शायद भारत आज यह नहीं कह सकता कि भारत लोकतंत्र की जननी है।
उक्त विचार सांसद सुधीर गुप्ता ने चीता खेड़ा में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 133 वें जन्मोत्सव के अवसर पर  बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती समिति एवं भीम अनुयायियों के तत्वावधान में जीरन मार्ग पर स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर आयोजित  कार्यक्रम  के दौरान उपस्थित भीम अनुयायियों से चर्चा करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हम समतामूलक, स्वतंत्रता से युक्त मानवीय गरिमा से युक्त भारत की तरफ बढ़े। भारत एक दृष्टि से और भी विशिष्ट हैं। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर नितांत भौतिकवादी दृष्टि परोसी जा रही थी,पर बाबा साहेब मनुष्य के जीवन में धम्म की आवश्यकता को  भी प्रतिपादित करते हैं।
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने चर्चा करते हुए कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्व की उन महान विभूतियों में से हैं जिन्होंने समाजोंद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया। समाज में भौतिकता जीवन व्यवहार का हिस्सा है, लेकिन व्यक्ति के रूप में, ज्ञान के रूप में, विचार के रूप में सदविचार ग्रहण करके श्रेष्ठ समाज बनेगा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब समग्रता में जिस भारत का सपना देख रहे थे समग्रता में जिस भारत की कामना और संघर्ष कर रहे थे उस संघर्ष के विविध आयाम है।उसको स्थापित करने और समझने का मार्ग केवल और केवल संवाद के माध्यम से मिलता है।
बाबा साहेब के कालखंड में पूरी दुनिया जाति व्यवस्था तथा रंगभेद से त्रस्त थी।इनको उपदेश से खत्म नहीं किया जा सकता था उसकी पूर्णता संविधान से प्राप्त हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में नव स्थापित  स्थल पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जविलत व माल्यार्पण कर  बैण्ड बाजों एवं ढोल ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो निर्धारित मार्गों से परिभ्रमण करती हुई अंबेडकर चौक पर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायियों के हाथों में ध्वजा लहराते जय भीम के जयघोष करते नाचते झूमते हुए चल रहे थे ।भव्य शोभायात्रा में मुख्य रूप से सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार,मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष उमराव सिंह गुर्जर,  भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार,  नीमच नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष पप्पू जैन दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा अजा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष राहुल मांगरिया, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती समिति अध्यक्ष पत्रकार भगत मांगरिया विशेष मुख्य रूप से  मौजूद थे।  उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।वहीं सुरक्षा दृष्टि से पुलिस सहायता केंद्र चौकी  प्रभारी  गोपाल तनान अपने दल बल के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE