BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2024, 4:37 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री ने दिग्विजय को बताया सबसे बड़ा रामद्रोही, राजगढ़ में कहा- उन्होंने जिंदगीभर वोट के लिए हिंदू-मुस्लिम को लड़ाया, कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सीएम और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा रामद्रोही बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने जिंदगीभर हिंदू और मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया और वोट का रास्ता ढूंढा है।


सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजगढ़ में बीजेपी की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा- सबसे बड़े रामद्रोही जो हर जगह रंग बदलकर बात कर रहे हैं। सुसनेर में आकर राम मंदिर और संघ की तारीफ कर रहे हैं। अरे, संघ की इतनी तारीफ करते हो तो आ जाओ शाखा में। स्वागत है आपका। कौन रोक रहा है आपको। आपको केवल वोट लेना है। ये डुप्लीकेट नहीं चलेंगे। असली रंग में आना पड़ेगा।


दिग्विजय हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने के जिम्मेदार
सीएम ने आगे कहा- श्सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी आपको इस बात का दुख है कि मंदिर क्यों बन रहा है। आपके मन में पाप है। पूरे हिंदू समाज को अपमानित करते हो। जीवनभर हिंदू और मुस्लिमों को लड़ाने का जवाबदार अगर कोई व्यक्ति है तो एक मात्र व्यक्ति दिग्विजय सिंह है। जिसने हमेशा हिंदू मुस्लिम को लड़ाकर वोट बैंक का रास्ता ढूंढा है।


कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराया
सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान राम के मंदिर का भूमिपूजन भी हुआ और भगवान राम के मंदिर का लोकार्पण भी हुआ। अगर किसी को पेट में दर्द हुआ है और राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराया है तो वो एकमात्र पार्टी है कांग्रेस पार्टी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE