BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<     NEWS : रेलवे ट्रैक के पास बनी चौपाटी मार्केट पर.. <<     BIG NEWS : घर में घुसकर हमला या पारिवारिक विवाद?.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में अंतर सदनीय.. <<     NEWS : ज्ञान गंगा महोत्सव में परिवार, संस्कार और.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : कुंभानगर चौपाटी पर जाड़ावत का भाजपा पर.. <<     NEWS : महावीर इंटरनेशनल का मिशन शिक्षा, 9 स्कूलों.. <<     NEWS : 12 जुलाई को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2024, 12:56 pm
KHABAR : सागर की 3 विधानसभाओं में कल होगी वोटिंग, मतदान दल सामग्री लेकर हुए रवाना, 846 मतदान केंद्रों पर 7 लाख मतदाता डालेंगे वोट, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। लोकसभा चुनाव के चलते दमोह लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होगा। दमोह लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सागर जिले की तीन विधानसभा देवरी, रहली और बंडा में भी कल मतदान होगा। सागर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 846 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें जिले के 7 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।


गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान दलों को मतदान की सामग्री का वितरण किया गया। जहां उन्हें मतदान संबंधी सामग्री देकर पुलिस सुरक्षा में मतदात केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी ने मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव के तहत दमोह संसदीय क्षेत्र में आने वाली सागर जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 7 लाख से अधिक मतदाता शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। देवरी, रहली और बंडा विधानसभा क्षेत्र के 846 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान के लिए 5 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


सागर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि 26 अप्रैल को दमोह संसदीय सीट पर मतदान होगा। जिसके तहत सागर जिले की तीन विधानसभा रहली, बंडा, देवरी के 7 लाख 14 हजार 145 मतदाता वोट डालेंगे। दमोह लोकसभा क्षेत्र में सागर जिले की देवरी विधानसभा क्षेत्र में 255 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 64 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं। जबकि 191 सामान्य मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 43 मतदान केंद्र महिला व पुरुष मतदान अधिकारी व कर्मचारी के मतदान करने के लिए बनाए गए हैं। आठ मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जबकि 23 मतदान केंद्रों पर सेक्टर ऑफिसर तैनात रहेंगे। इसी प्रकार पांच आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 11 महिला मतदान केंद्र भी होंगे। 192 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। जबकि 30 मतदान केंद्र पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE